उत्तर प्रदेशः वन विभाग ने दबोचा बहराइच का नरभक्षी भेड़िया

‘Operation Bhediya’ | उत्तर प्रदेश के बहराइच में वन विभाग की टीम ने नरभक्षी भेड़िये (Bhediya) को पकड़ लिया है। इस नरभक्षी भेड़िये ने जिले के महसी इलाके में 8 बच्चों सहित 9 लोगों को शिकार बनाया था।

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम ने महसी के सिसैया के कछार में भेड़िये को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था, जिसमें वह फंस गया। भेड़िये के पकड़े जाने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने रहत की सांस ली है।

वन विभाग के मुताबिक यह चार भेड़ियों का झुंड था, जो 8 बच्चों सहित 9 लोगों का शिकार कर चुका था।

वन विभाग ने चलाया था ‘Operation Bhediya’

‘ऑपरेशन भेड़िया’ टीम की अगुवाई कर रहे बाराबंकी डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि पकड़ा गया चौथा भेड़िया लंगड़ा हैं। वह शिकार करने में सक्षम नहीं है। इसी वजह से उसे आसान शिकार की तलाश रहती थी। इंसानी बच्चे उसके लिए आसान शिकार थे। इसी लंगड़े भेड़िए की वजह से झुंड के अन्य भेड़िये भी नरभक्षी हो गए थे, क्यों उन्होंने भी इसके द्वारा किए शिकार को खाया था। उनका कहना है कि ड्रोन कैमरे में चार भेड़िये ही दिखे थे और चारों ही भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है।

बता दें, बहराइच जनपद के महसी तहसील के 30 गांवों में पिछले 45 दिनों से भेड़ियों का आतंक देखने को मिल रहा था। भेड़ियों के झुंड ने अब तक 8 बच्चों और एक वृद्ध महिला को अपना निवाला बनाया हैं। इतना ही नहीं भेड़ियों के हमले में 30 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। इलाके की 50 हजार की आबादी में भेड़ियों की दहशत ऐसी है कि लोग रात – रात भर जागकर पहरा दे रहे थे।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!