प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, क्या हुई चर्चा?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ एक बार फिर वृंदावन के आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विराट और अनुष्का को महाराज जी के सामने दंडवत प्रणाम करते हुए देखा जा सकता है। प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने बताया कि यह दंपति पहले भी आश्रम में आ चुका है, जिस पर गुरूजी ने मुस्कुराते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और अपने पास बैठाया।

अनुष्का शर्मा ने महाराज जी से पूछे दिल के सवाल

मुलाकात के दौरान अनुष्का शर्मा ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा-

“पिछली बार (2023) जब मैं यहां आई थी, तब मेरे मन में कुछ सवाल थे। मैं वे सवाल आपसे पूछना चाहती थी, लेकिन उस समय वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी लगभग उन्हीं विषयों पर सवाल किए थे, जिससे उन्हें जवाब मिल गए थे। इसके अलावा भी जब भी उनके मन में कोई सवाल उठते हैं, तो उनके जवाब उन्हें एकांतिक वार्तालाप सुनकर मिल जाते हैं।”

विराट कोहली के खेल की तारीफ

आध्यात्मिक चर्चा के दौरान प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली के क्रिकेट कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा-

“जब विराट मैदान पर खेलते हैं, तो पूरा देश खुश होता है। जब वह देश के लिए मैच जीतते हैं, तो हर जगह उत्सव का माहौल बन जाता है। क्या यह उनकी साधना नहीं है? भले ही यह सिर्फ एक खेल हो, लेकिन उनके प्रदर्शन से पूरा देश प्रसन्न होता है।”

केली कुंज में बिताए 35 मिनट

प्रेमानंद महाराज का आश्रम वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर स्थित है और इसे “केली कुंज” के नाम से जाना जाता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों के साथ करीब 35 मिनट तक आश्रम में रुके। इस दौरान उनके छोटे बच्चे को आश्रम में खेलते और आनंद लेते देखा गया।

विराट और अनुष्का की यह आध्यात्मिक यात्रा न केवल उनके जीवन में एक विशेष क्षण है, बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी प्रेरणा है। उनके परिवारिक और आध्यात्मिक पहलुओं का यह संगम दर्शाता है कि जीवन में खेल और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन कैसे बनाया जा सकता है।

 

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!