paneer bhurji recipe in hindi |अमृतसरी पनीर भुर्जी बनाने की आसान विधि

paneer bhurji recipe in hindi | अमृतसर के खाने की तो बात ही कुछ और है. वहां के तो स्ट्रीट फूड में भी एक अलग ही स्वाद आता है. ढाबे के नान, कुलचा, दाल और पनीर की तो बात ही अलग है. तो चलिए आज पनीर के दीवानों के लिए हम लेकर आए हैं अमृतसरी पनीर भुर्जी की रेसिपी.
इस लेख में हम आपको अमृतसरी पनीर भुर्जी बनाने की पूरी रेसिपी (Paneer Bhurji Recipe in Hindi) बताएंगे. साथ ही इसे बनाने के लिए आपको क्या-क्या सामग्री चाहिए और इसे बनाने की पूरी विधि क्या है, इसकी जानकारी भी देंगे. तो चलिए शुरू करते हैं.

अमृतसरी पनीर भुर्जी बनाने की सामग्री

  • पनीर- 500 ग्राम
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • प्याज- 3, मीडियम साइज
  • टमाटर- 2, मीडियम साइज
  • हरी मिर्च – 4, मीडियम साइज
  • अदरक- एक इंच
  • देसी घी या मक्खन – 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी- 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च – एक चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • एक कप पानी
  • कसूरी मेथी- 1 चुटकी
  • काली मिर्च- 1 चम्मच
  • साबुत लौंग- 4
  • बड़ी इलायची- 6
  • धनिया बीज – 1 चम्मच

पनीर भुर्जी बनाने की तैयारी

  • आधा किलो पनीर की भुर्जी बनाने के लिए मीडियम साइज के तीन प्याज लें और उन्हें कद्दूकस कर लें.
  • इसी तरह से दो मीडियम साइज के टमाटरों को भी कद्दूकस कर लें.
  • एक इंच अदरक का टुकड़ा, सात-आठ लहसुन की कलियां, तीन-चार हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक को खल्लड़ में डालकर कूट लें.
  • एक बाउल में आधा कप ताजा दही लें. उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर, दो चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर और आधा चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  • आधा किलो पनीर को कद्दूकस कर लें.
  • हरा धनिया को बारीक काट लें.

पहला चरणः ग्रेवी तैयार करें

  • फ्राई पैन में एक चम्मच रिफाइंड और एक चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें.
  • जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तब उसमें एक चम्मच जीरा डालें.
  • कूटा हुआ अदरक-लहसुन-हरी मिर्च डाल दें. हल्का सा भून लें.
  • अब कद्दूकस किए हुए प्याज डाल दें. प्याज को सिर्फ कच्चापन खत्म होने तक भूनें.
  • तैयार किया हुआ दही और मसालों का मिश्रण डाल दें. 3-4 मिनट तक भूनें.
  • अब कद्दूकस किए गए टमाटर डाल दें.
  • स्वादानुसार नमक और चौथाई चम्मच चीनी डाल दें.
  • एक चम्मच हरे धनिए के बारीक कटे ठंडल डाल दें.
  • सभी को मिक्स करने के बाद एक कप पानी डालें और कम से कम 15 मिनट तक ढंककर ग्रेवी को धीमी आंच पर पकने दें.

दूसरा चरणः मसाला तैयार करें

  • दूसरे बर्नर पर एक फ्राई पैन गर्म करें. स्वादानुसार नमक डालें.
  • एक चम्मच काली मिर्च के दाने, 2-4 साबुत लौंग, एक चम्मच धनिए के बीज, एक चम्मच जीरा, 6-7 बड़ी इलायची डालकर सेक लें.
  • एक चम्मच कसूरी मेथी भी डालकर मसालों के साथ सेक लें.
  • अब इन सभी रोस्टेड मसालों को ग्राइंडर में पीस लें.

अमृतसरी पनीर भुर्जी बनाने की विधि (paneer bhurji recipe in hindi)

  • पक रही ग्रेवी को ढक्कन हटाकर कलछी से चलाएं.
  • ग्रेवी में ऊपर तेल तैरने लगे तो समझ जाएं कि मसाला तैयार है.
  • अब इसमें पीसकर तैयार किया गया एक से दो चम्मच मसाला डालें.
  • एक मिनट तक मसाले को भूनने के बाद इसमें एक तिहाई कप पानी डालें.
  • अब इसमें दो चम्मच बारीक कटा हरा धनिया डालें. मिक्स करें.
  • अब कद्दूकस किया हुआ आधा किलो पनीर डालें.
  • हल्के हाथों से पनीर को मसाले के साथ मिक्स करें.
  • स्लो मीडियम फ्लेम पर पनीर भुर्जी को दो मिनट तक पकाएं.
  • अब गैस को  बंद कर दें और पनीर भुर्जी के ऊपर तीन-चार बटर क्यूब्स डाल दें.
  • ऊपर से एक चम्मच बारीक कटा हरा धनिया डालें.

आपकी अमृतसरी पनीर भुर्जी तैयार है. अब आप इसे प्लेट में डालकर बटर स्लाइस और हरे धनिए से गार्निश कर सकते हैं. आप ब्रेड, रोटी या नान के साथ इसका स्वाद ले सकते हैं.

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!