chowmein recipe in hindi | चाइनीज़ फूड के शौकीनों की लिस्ट में वेज चाउमीन टॉप पर होती है. शादी हो या फिर कोई और पार्टी वेज चाउमीन को लोग खूब पसंद करते हैं. इतना ही नहीं, स्ट्रीट स्टाइल वेज चाउमीन को लेकर भी लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है. भले ही आप कितने भी महंगे रेस्टोरेंट में वेज चाउमीन खा लें, लेकिन जो स्वाद आपको स्ट्रीट साइड वेंडर्स की वेज चाउमीन में मिलेगा, वो कहीं नहीं मिलेगा. तो चलिए आज आपको बताते हैं स्ट्रीट स्टाइल वेज चाउमीन बनाने की रेसिपी.
तो चलिए शुरू करते हैं. लेकिन रेसिपी जानने से पहले हम वेज चाउमीन बनाने के लिए जरूरी सामग्री के बारे में जान लेते हैं.
वेज चाउमीन बनाने की सामग्री
- नूडल्स – दो पैकेट
- पानी – दो लीटर
- नमक – स्वादानुसार
- पत्ता गोभी – आधा – मीडियम साइज की
- हरी शिमला मिर्च – एक – मीडियम साइज की
- प्याज – दो – मीडियम साइज के
- लहसुन – 5-6 कलियां
- हरी मिर्च -तीन
- अदरक – एक इंच
- रिफाइंड तेल
- सिरका – एक चम्मच
- रेड चिली सॉस – एक चम्मच
- ग्रीन चिली सॉस – एक चम्मच
- सोया सॉस – एक चम्मच
- चीनी – आधा चम्मच पिसी हुई
- हरी प्याज- पत्ते कटे हुए
वेज चाउमीन बनाने की विधि (chowmein recipe in hindi)
- गैस ऑन करके एक भगोने में पानी गरम होने रख दें. अब उसमें दो चम्मच नमक डाल दें.
- जब पानी गरम हो जाए तो उसमें नूडल्स को डाल दें. जब तक नूडल्स पकेंगे, तब तक सब्जियां काट लेंगे.
- शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और प्याज को लंबे और बारीक से थोड़े मोटे टुकड़ों में काट लें.
- लहसुन की कलियों, अदरक और हरी मिर्च को बारीक करके काट लें.
- नूडल्स उबल जाने पर गैस बंद कर दें और नूडल्स को ठंडा होने दें.
- नूडल्स को पानी से निकालकर एक अलग बाउल में रख लें और ऊपर से दो चम्मच रिफाइंड ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. ध्यान रहे कि नूडल्स टूटें न.
- एक कटोरी में एक चम्मच सिरका, रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस, सोया सॉस और आधा चम्मच पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- अब एक फ्राई पैन में दो चम्मच रिफाइंड तेल डालकर गरम कर लें.
- तेल गरम होने पर पैन में कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डालें और भूनें.
- प्याज बहुत हल्का सा भुने, उसके साथ ही कटी हुई शिमला मिर्च और पत्ता गोभी भी डाल दें. सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- अब इसमें उबले हुए नूडल्स डाल दें और फ्राई पैन में सभी को मिक्स कर लें. ध्यान रहे कि नूडल्स टूटें न.
- ऊपर से कटोरी में रखा हुआ मिक्स किया गया सॉस डाल दें. सभी को नूडल्स के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
- मनमुताबिक रंग लाने के लिए आप ऊपर से थोड़ा और सोया सॉस और रेड चिली सॉस डाल सकते हैं.
- सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. ऊपर से गार्निश करने के लिए हरे प्याज को काटकर डाल दें.
आपकी स्ट्रीट स्टाइल वेज चाउमीन तैयार है. इसे गरमा गरम प्लेट में सर्व करें और मनपसंद सॉस के साथ इसका स्वाद लें.
टिप्स
- नूडल्स को अच्छी तरह से उबालें, ताकि वह कच्चे न रह जाएं.
- सोसा सॉस गाढ़ा वाला (कोलकाता सोया सॉस) इस्तेमाल करें.
- पसंद के मुताबिक, आप वेज चाउमीन में गाजर भी डाल सकते हैं.
- सब्जियों को काटने के बाद ही चाउमीन बनाने की तैयारी करें.
उम्मीद है आपको स्ट्रीट स्टाइल वेज चाउमीन बनाने की रेसिपी पसंद आई होगी. इसे आज ही बनाएं और अपने परिवार-दोस्तों के साथ इसका स्वाद लें. इसके अलावा अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं. हमारा वादा है हम आपकी पसंद की रेसिपी को आप तक लेकर जरूर आएंगे.
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.