chilli potato recipe in hindi | चिली पोटैटो बनाने की रेसिपी

chilli potato recipe in hindi | चिली पोटैटो एक लोकप्रिय चाइनीज़ व्यंजन है जिसे भारतीय भी बहुत पसंद करते हैं. खास तौर पर चिली पोटैटो को बच्चे और युवा बहुत पसंद करते हैं. चिली पोटैटो मसालेदार और टेस्टी होता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है. चिली पोटैटो को आप स्नैक्स के रूप में या मुख्य व्यंजन के रूप में सर्व कर सकते हैं.

हम आपको चिली पोटैटो बनाने की ऐसी आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप बड़ी ही आसानी से घर पर इसे बना सकते हैं. इतना ही नहीं, आपके हाथों का बना चिली पोटैटो खाकर आपके घर में लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं. चिली पोटैटो बनाने की रेसिपी जानने से पहले हम इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री के बारे में जान लेते हैं.

चिली पोटैटो बनाने की सामग्री

  • आलू – 4, मध्यम आकार के
  • प्याज – 1, बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च -1, बारीक कटी हुई
  • शिमला मिर्च -1, बारीक कटी हुई
  • लहसुन – 2 कलियाँ, बारीक कटी हुई
  • अदरक का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • टोमेटो सॉस – 2 टेबलस्पून
  • चटनी पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर या चावल का पाउडर – 2 टेबलस्पून
  • मैदा – 2 टेबलस्पून
  • तिल – एक चम्मच
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • हरा धनिया, बारीक कटा हुआ (सजाने के लिए)
तैयारी का समय: 20 मिनट
पकाने का समय: 15 मिनट

चिली पोटैटो बनाने का तरीका (chilli potato recipe in hindi)

चिली पोटैटो बनाने के लिए हमें तीन अलग-अलग चरण पूरे करने होंगे. पहले चरण में हम आलुओं को फ्रेंच फ्राइज़ आकार में काटेंगे. दूसरे चरण में हम उन्हें फ्राई करेंगे और तीसरे चरण में चिली पोटैटो तैयार करेंगे.

चिली पोटैटो बनाने का पहला चरण

  • आलुओं को फिंगर चिप्स या फ्रेंच फ्राइज़ के आकार में काट लें.
  • कटे हुए आलुओं को 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें और बाद में उन्हें अच्छी तरह से धो लें.
  • अब एक फ्राई पैन में पानी गरम करें और जब पानी उबलने लगे तब कटे आलुओं को उसमें डाल दें.
  • तीन से चार मिनट तक आलुओं को पकने दें.
chilli potato recipe in hindi
  • अब आलुओं को संभालकर पानी से छानकर निकाल लें. ध्यान रहे कि आलू टूटने न पाएं.
  • अब आलुओं पर दो चम्मच चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
  • चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर इतना डालना है, जिससे आलुओं पर एक ड्राई कोटिंग हो जाए.
  • अब एक बाउल में तीन-चार चम्मच चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर ले लें. इसमें 4 चम्मच मैदा मिला लें. साथ ही थोड़ा सा नमक और आधा चम्मच काली मिर्च डाल दें. अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  • घोल को इतना गाढ़ा रखना है, जिसमें आप आलू को डिप करके फ्राई कर पाएं.
  • अब एक फ्राई पैन में एक चम्मच तिल डालकर मीडियम फ्लेम पर सेंक लें. रोस्टेड तिल निकालकर अलग रख लें.

चिली पोटैटो बनाने का दूसरा चरण

  • अब फ्राई पैन में मीडियम फ्लेम पर तेल गरम कर लें.
  • कोटिंग किए हुए आलुओं पर अब कॉर्नफ्लोर का घोल डालें और हल्के हाथों से आलुओं को घोल के साथ मिला लें.
  • ध्यान रहे कि हमें पकौड़ों के तरह आलुओं को घोल में डुबोना नहीं है. बस घोल की हल्की सी कोटिंग करनी है.
  • जब तेल गरम हो जाए तो फॉर्नफ्लोर के साथ कोट किए गए आलुओं को एक-एक करके पैन में डालें.
  • हल्का फ्राई होने के बाद आलुओं को निकाल लें और इसी तरह से बाकी आलुओं को भी हल्का फ्राई कर लें.
  • अब गैस के फ्लेम को तेज कर दें. तेज आंच पर तेल गरम होने के बाद आलुओं को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें और निकालकर अलग रख लें.
chilli potato recipe in hindi

चिली पोटैटो बनाने का तीसरा चरण

  • फ्राई पैन में दो चम्मच तेल डालकर गरम कर लें.
  • अब इसमें एक चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन डाल दें.
  • लहसुन को थोड़ा सा पकाने के बाद उसमें एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा प्याज और बारीक कटी हुई दो हरी मिर्च डाल दें. इन्हें अच्छी तरह से भून लें.
  • अब लंबाई में काटी हुई शिमला मिर्च डाल दें. गैस का फ्लेम फुल रखें.
  • अब थोड़ा सा नमक और पिसी हुई काली मिर्च डाल दें. सभी को अच्छी तरह से मिला लें.
  • अब दो चम्मच रेड चिली सॉस, आधा चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच टोमैटो कैचअप डाल दें. सभी को अच्छी तरह से मिला लें.
  • अब इस मिश्रम में एक कप से थोड़ा कम पानी डाल दें और पकने दें.
  • दो-तीन मिनट तक पकने के बाद उसमें आधा चम्मच सिरका डाल दें.
  • एक चम्मच चीनी और एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें.
  • अब एक बाउल में दो बड़े चम्मच पानी लें. उसमें दो चम्मच कॉर्नफ्लोर डालकर मिला लें.
  • अब पैन में कॉर्नफ्लोर के घोल को फैलाकर डाल दें. इससे अच्छी सॉस तैयार हो जाएगी.
  • रोस्ट करके रखे गए तिल को पैन में डालकर मिला लें.
  • इस मिश्रण को दो से तीन मिनट तक पका लें. इसे लगातार चलाते रहें.
  • अब इसमें फ्राई करके रखे गए आलू और दो चम्मच कटी हुई हरी प्याज डाल दें.
  • आलुओं को पैन में मौजूद सॉस मिश्रण के साथ अच्छे से मिक्स कर लें. एक से दो मिनट तक इन्हें हल्के हाथों से चलाते रहें.
chilli potato recipe in hindi

आपका चटपटा और स्वादिष्ट चिली पोटैटो तैयार है. इसे बारीक कटे हरे धनिया से सजाएं, गरमा-गरम सर्व करें और अपने स्वजनों के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!