रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी को लेकर विवाद, माफी मांगी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।

रणवीर ने हास्य कलाकार समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में एक प्रतियोगी से उसके माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर सवाल करते हुए यह विवादास्पद टिप्पणी की, जिसके कारण कई लोगों ने उनके पॉडकास्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की है।

महाराष्ट्र सीएम बोले: लेंगे एक्शन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और राज्य के विपक्षी नेताओं ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने के लिए रणवीर की आलोचना करते हुए कार्रवाई की बात कही है।फडणवीस ने कहा कि यद्यपि उन्होंने उक्त क्लिप नहीं देखी है, फिर भी वह लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमाओं के बारे में आगाह करते हैं।

फडणवीस ने सोमवार को मुंबई में संवाददाताओं से कहा-

‘‘हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है लेकिन हमारी स्वतंत्रता तब समाप्त हो जाती है जब हम दूसरों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करते हैं…। हमारे समाज में कुछ नियम बनाए गए हैं, अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।’’

रणवीर इलाहाबादिया के ‘एक्स’ पर छह लाख से अधिक, इंस्टाग्राम पर 45 लाख से अधिक फॉलोअर और यूट्यूब चैनल पर 1.05 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।

रणवीर इलाहाबादिया के किस बयान पर विवाद? 

आज के युवाओं के बीच अपनी तीखी और आपत्तिजनक विषय-वस्तु के लिए लोकप्रिय कॉमेडी रियलिटी शो में इलाहाबादिया ने एक प्रतिभागी से माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर एक सवाल पूछने के दौरान यह विवादित टिप्पणी की।

रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी

इलाहाबादिया ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगी और स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणी न केवल अनुचित थी, बल्कि हास्यास्पद भी नहीं थी।

इलाहाबादिया ने वीडियो में कहा-

‘कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है। बस माफी मांगने आया हूं। आपमें से कई लोगों ने पूछा कि क्या मैं अपने मंच का इस्तेमाल इस तरह करना चाहता हूं। जाहिर है, मैं अपने मंच का इस्तेमाल इस तरह नहीं करना चाहता। जो कुछ भी हुआ मैं उसके पीछे कोई संदर्भ, औचित्य या तर्क नहीं देने जा रहा हूं। मैं यहां केवल माफी मांगने आया हूं। व्यक्तिगत रूप से, मेरी निर्णय क्षमता में चूक हुई। यह मेरी ओर से ठीक नहीं था।’

कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेताओं ने भी इलाहाबादिया की टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!