दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर आयी नन्हीं परी, खुद दी जानकारी

बॉलीवुड के मशहूर दंपति दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह रविवार को एक बेटी के माता-पिता बन गए। ‘‘राम-लीला’’, ‘‘बाजीराव मस्तानी’’ और ‘‘83’’ जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय कर चुके इस दंपति ने अपने पहले बच्चे के आगमन का समाचार अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया।

दीपिका को एक दिन पहले ही मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट में यह खबर साझा की। इसमें कहा गया है, ‘‘स्वागत है बेबी गर्ल। आठ सितंबर 2024।’’

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका (38) और रणवीर (39) ने शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

साल 2018 में हुई थी Deepika Padukone की शादी

दोनों ने इटली के लेक कोमो में 2018 में शादी की थी जिसमें करीबी लोग शामिल हुए थे। उन्होंने दीपिका के गर्भवती होने के बारे में फरवरी में घोषणा की थी।

दीपिका और रणवीर अब रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली ‘‘सिंघम अगेन’’ में विशेष भूमिका में दिखायी देंगे। यह फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज होगी।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!