Rohit Sharma ने रिटायरमेंट की खबरों पर लगाया ब्रेक, बताया फ्यूचर प्लान

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा ने वनडे से रिटायरमेंट की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह अभी वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने नहीं जा रहे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय से ही रोहित की कप्तानी और टीम में उनकी जगह को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 76 रन की पारी उनके करियर के लिये संजीवनी साबित हुई।

Rohit Sharma की आलोचकों को दो टूक

उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड पर चार विकेट से मिली जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-

मैं इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने नहीं जा रहा हूं, मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि आगे कोई अफवाह न फैले।

लगातार दो आईसीसी खिताब जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा से जब भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि-

“दो आईसीसी ट्रॉफी जीतना टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और अपराजित रहना सोने पर सुहागा है। मैंने बहुत कम टीमें देखी हैं जिन्होंने दो टूर्नामेंट अपराजित रहते हुए जीते हैं। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि हम यहां आएं और तैयारी करें, और विपक्ष के साथ खेलें। हमने परिस्थितियों का अच्छा उपयोग किया और जीत हासिल की। ​​भविष्य की कोई योजना नहीं है, जो हो रहा है वह होता रहेगा।”

रोहित शर्मा ने पिछले साल जून में भारत को 2024 T20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी और फाइनल के बाद उस T20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने 76 रनों की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ Rohit Sharma की शानदार पारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 83 गेंदों का सामना कर 76 रन बनाए। इनमें तीन छक्के और सात चौके शामिल हैं.

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!