तेज प्रताप के कहने पर वर्दी में ठुमकने वाले सिपाही पर एक्शन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के आदेश पर वर्दी में ठुमकना सिपाही को भारी पड़ गया है। तेज प्रताप के सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात कांस्टेबल को बिहार के पूर्व मंत्री के आवास पर होली समारोह के दौरान वर्दी पहनकर नाचने के कारण लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय ने इस मामले पर बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है-

‘‘विधायक तेज प्रताप के सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात कांस्टेबल दीपक कुमार को वर्दी में नाचने के लिए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। कुमार की जगह विधायक की सुरक्षा में किसी अन्य कांस्टेबल को तैनात किया जाएगा।’’

Tej Pratap Yadav के वीडियो पर बवाल 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव उस समय एक नए विवाद में घिर गए, जब उन्होंने एक पुलिसकर्मी को आदेश दिया कि अगर उसने ठुमका नहीं लगाया, तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ेगा।

हसनपुर से विधायक तेज प्रताप के आधिकारिक आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर शेयर किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी को उनके कहने पर नाचते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में तेज प्रताप एक मंच पर रखे सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में माइक है। वह पुलिसकर्मी से यह कहते नजर आ रहे हैं-

‘‘ऐ सिपाही, ऐ दीपक, अभी एक गाना बजाएंगे, जिस पर तुमको ठुमका लगाना पड़ेगा। नहीं लगाओगे, तो तुमको ‘सस्पेंड’ कर देंगे। बुरा न मानो होली है।’’

वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी तेज प्रताप की बात का खास बुरा मानता प्रतीत नहीं हो रहा, लेकिन वह ‘‘ठुमका’’ लगाने के बजाय उन्हें खुश करने के लिए अपना दाहिना हाथ हवा में लहराता दिख रहा है।

यह भी पढ़ेंः तेज प्रताप का फरमानः ऐ सिपाही…नाचो! नहीं तो सस्पेंड कर दिए जाओगे

तेज प्रताप ने नीतीश पर कसा तंज

समारोह में तेज प्रताप ने उनके पिता द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘‘कपड़ा फाड़ होली’’ की याद दिलाते हुए उनसे मिलने आए समर्थकों के कपड़े फाड़े। वह अपने घर के पास सड़क पर स्कूटर चलाते हुए और जोर-जोर से ‘‘हैप्पी होली पलटू चाचा’’ कहते भी दिखाई दिए।

तेज प्रताप का इशारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर था, जिन्होंने राजद से दो बार गठबंधन किया और दोनों बार उसका साथ छोड़ दिया।

बिना हेलमेट चलाया स्कूटर, कटा चालान

इस बीच, पटना यातायात पुलिस ने उस स्कूटर के मालिक पर जुर्माना लगा दिया, जिस पर राजद विधायक तेज प्रताप सवार थे। उस पर हेलमेट पहने बिना वाहन चलाने, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाने और वाहन का बीमा न कराने का आरोप है।

पटना के पुलिस अधीक्षक (यातायात) अपराजित लोहान ने कहा, ‘‘वाहन के मालिक को 4,000 रुपये का चालान जारी किया गया है।’’

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!