अनुराग कश्यप ने कहा- ब्राह्मणों पर मूतूंगा, गुस्सा भड़का तो मांगी माफी लेकिन…

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने ब्राह्मणों पर दिए घटिया बयान के लिए माफी मांगी है। बेहूदा बयान के लिए अनुराग कश्यप को ब्राह्मण समाज की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। ब्राह्मण समाज की नाराजगी देखकर अनुराग कश्यप ढीला पड़ गया है। वह माफी तो मांग रहा है लेकिन उसका रवैया अब भी अड़ियल है। जातिवादी जहर उगलने वाला अनुराग कश्यप अब अपने परिवार को बख्शने की दुहाई दे रहा है।

अनुराग कश्यप ने मांगी माफी लेकिन तंज के साथ (Anurag Kashyap Apology)

जातिवादी जहर फैलाने वाले अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर लिखाः

यह मेरी माफ़ी है — मेरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जिसे संदर्भ से काटकर पेश किया गया और जिससे नफरत फैलने लगी। कोई भी बात या कार्रवाई इतनी बड़ी नहीं होती कि उसकी वजह से आपकी बेटी, परिवार, दोस्त या सहयोगियों को बलात्कार और जान से मारने की धमकियाँ मिलने लगें — वो भी ‘संस्कार’ के ठेकेदारों से।

अनुराग कश्यप ने अपनी पोस्ट में जिस तरह के शब्दों और भाषा का इस्तेमाल किया है। उससे यह तो साफ है कि उसे अपने कहे पर कोई शर्मिंदगी नहीं है, उसने माफी सिर्फ परिवार की दुहाई देकर मांगी है। कश्यप ने लिखाः

तो जो बात मैंने कही, वो वापस नहीं ली जा सकती — और मैं लूंगा भी नहीं। लेकिन अगर गाली देनी है तो मुझे दो, मेरे परिवार ने न कुछ कहा है, न ही कहेगा। इसलिए अगर तुम लोगों को मुझसे माफी चाहिए, तो ये रही मेरी माफी। ब्राह्मण लोग, औरतों को बख्श दो। इतना तो शास्त्रों में भी संस्कार लिखा है, सिर्फ मनुवाद में नहीं। अब ये तय कर लो कि तुम कौन से ब्राह्मण हो। बाकी मेरी तरफ से माफी।”

अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों पर क्या कहा था? (Anurag Kashyap Brahmin controversy)

प्रतीक गांधी की फिल्म ‘फुले’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर में कुछ ऐसे दृश्य शामिल किए गए थे, जिनमें कथित तौर पर ब्राह्मणों के अत्याचारों को दिखाया गया है। फिल्म के इन दृश्यों को लेकर ब्राह्मण समुदाय ने आपत्ति जताई है। ब्राह्मण समुदाय की आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था:

“धड़क 2 की स्क्रीनिंग में सेंसर बोर्ड ने बोला, मोदी जी ने इंडिया में कास्ट सिस्टम खत्म कर दिया है। उसी आधार पर ‘संतोष’ भी इंडिया में रिलीज नहीं हुई। अब ब्राह्मणों को ‘फुले’ से समस्या है। भैया जब कास्ट सिस्टम ही नहीं है तो काहे का ब्राह्मण। कौन हो आप? आपकी क्यों सुलग रही है? जब कास्ट सिस्टम था नहीं तो ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई क्यों थे? या तो आपके ब्राह्मणवाद का अस्तित्व ही नहीं है, क्योंकि मोदी, जिनके हिसाब से भारत में कास्ट सिस्टम नहीं है। या सब लोग मिलकर सबको चू** बना रहे हो। भाई मिलकर डिसाइड कर लो, भारत में जातिवाद है या नहीं? लोग चू** नहीं हैं। आप ब्राह्मण लोग चू** हो या फिर आपके बाप हैं, जो ऊपर बैठे हैं। डिसाइड कर लो।”

इतना ही नहीं, जब अनुराग कश्यप की इस सोशल पोस्ट पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं देना शुरू किया तो अनुराग कश्यप इतना भड़क गया कि उसने लिखाः

“ब्राह्मणों पे मैं मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?”

अनुराग कश्यप को इसी जहरीले बयान की वजह से ब्राह्मण समाज की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

अनुराग कश्यप की बदजुबानी पर ब्राह्मण समाज आक्रोशित

अनुराग कश्यप की बदजुबानी को लेकर ब्राह्मणों में भारी आक्रोश है। विवेक विकास (@imvivekvikash) नाम के ट्विटर यूजर ने लिखाः

अनुराग कश्यप खुलेआम ब्राह्मणों को गाली देता है — और पूरा सिस्टम मौन है। ब्राह्मण होना अब गाली खाने का लाइसेंस बन चुका है?

एक अन्य ट्विटर यूजर आशुतोष कुमार (@AshutoshBiharKa) ने लिखाः

अनुराग कश्यप, तू ब्राह्मणों को गाली देकर खुद को क्रांतिकारी समझता है? असली क्रांति तो तेरे जैसे जहरीले विचारों का बहिष्कार है। तेरी सोच सड़ चुकी है, तेरे जैसे सड़े हुए सिनेमा की तरह — और अब ब्राह्मण समाज चुप नहीं बैठेगा। अब हिसाब होगा, हर मंच पर.

वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर कुमार मिश्रा (@PMishra_Journo) ने लिखाः

“अनुराग कश्यप, आप ब्राह्मणों पर मूत सकते हो! आसान है ब्राह्मण पर मूतना! कोई ऐसा कानून नहीं जो आपको ब्राह्मण पर मूतने से रोके! ब्राह्मण के लिए कोई प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज एक्ट नहीं है। मूतने की पूरी आजादी है आपको!
लेकिन किस ब्राह्मण पर मूतोगे? आपके इंडस्ट्री वाले ब्राह्मण नायकों और निर्देशकों पर ! या सेंसर बोर्ड के ब्राह्मण सदस्यों पर ? सत्ता पक्ष के ब्राह्मण मंत्रियों पर या विपक्ष के ब्राह्मण नेताओं पर। या देश के सभी ब्राह्मणों पर अपने मूत्र का छिड़काव करोगे ?
गनीमत है कि ब्राह्मणों पर मूतने की इच्छा व्यक्त किए हो! किसी और जाति पर मूतने की बात किए होते तो अबतक लोग आप की मूत्र नलिका काटकर, मलद्वार में भूसा भर दिए होते!”

सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर भी अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज में गुस्सा देखा जा रहा है। मुंबई में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!