पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) से पूरा देश आक्रोशित है। इस आतंकी हमले को लेकर शक की सुई पाकिस्तान पर जा रही है। यूं तो सुरक्षा एजेंसियों के पास शक की कई ठोस वजहें हैं। लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस घटना पर बेशर्मी ओढ़ी हुई है, वह इस शक को गहराने के लिए और भी काफी है। अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भी पहलगाम आतंकी हमले की घटना को लेकर अपने देश के प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए हैं।
Pahalgam Terror Attack पर दानिश कनेरिया ने क्या कहा?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पहलगाम आतंकी हमले की घटना को लेकर अपने देश के प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए हैं। दानिश कनेरिया ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखाः
अगर पाकिस्तान का वास्तव में पहलगाम आतंकी हमले में कोई हाथ नहीं है, तो प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अब तक इसकी निंदा क्यों नहीं की? आपकी फोर्सेज अचानक हाई अलर्ट पर क्यों हैं? क्योंकि अंदर ही अंदर आप भी सच जानते हैं — आप आतंकियों को पनाह दे रहे हैं और उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं। शर्म की बात है।
जायज सवाल उठाने के बाद पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया को अपने ही देश के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
दानिश कनेरिया पर भड़के पाकिस्तानी ट्रोल्स
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर सवाल उठाने के बाद से दानिश कनेरिया ट्रोल्स के निशाने पर हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर भद्दी – भद्दी गालियां दे रहे हैं।
ताजल नूर नाम के एक यूजर ने लिखाः
मुझे समझ नहीं आता तुम कहां से हो? तुम खाते पाकिस्तान का हो, खेले पाकिस्तान के लिए, पाकिस्तान क्रिकेट से तुम्हें शोहरत मिली. और अब तुम पाकिस्तान के खिलाफ ही बोल रहे हो, तुम्हें शर्म आनी चाहिए.
खान साब नाम के ट्विटर यूजर ने लिखाः
तुम्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। आज जो सम्मान और मंच तुम्हें मिला है, वो पाकिस्तान ने तुम्हें दिया है। जो वर्दी तुम पहनते हो, करोड़ों लोग उसका सपना देखते हैं — पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का सपना। लेकिन तुम जैसे लोग, जिन्होंने न तो शुक्रगुज़ारी सीखी और न ही इज़्ज़त की कदर, उन्हें ये मौका मिलना भी बेकार गया।
धर्म अपनी जगह है, लेकिन इंसान को कभी अपने देश को नहीं भूलना चाहिए। भारत में भी मुसलमान हैं, लेकिन वे तुम्हारी तरह बेशर्मी की हद तक नहीं गिरते।
उद्दीन नाम के सोशल मीडिया यूजर ने लिखा-
अगर तुम्हें पाकिस्तान से इतनी परेशानी है, तो पाकिस्तान छोड़ो और भारत चले जाओ।
इस तरह के तमाम ट्रोलिंग संदेशों के बीच, नील नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखाः
अगर कोई अब भी यह सोचता है कि इस्लामिक कट्टरपंथ सिर्फ एक भ्रम है, तो बस दानिश के ट्वीट पर आए जवाब देख लो। उन जवाबों में छुपे हुए आतंकी मानसिकता को आसानी से पहचाना जा सकता है। लगता है ये पाकिस्तान की रगों में दौड़ता है।
बहरहाल, अपने ही देश पर जायज सवाल उठाकर भी दानिश कनेरिया मुश्किल में फंस गए हैं। उन्हें अपने ही मुल्क के लोग पानी पी-पीकर कोस रहे हैं।
पाकिस्तान पीएम की चुप्पी पर सवाल तो उठेंगे
पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ की चुप्पी पर सवाल उठने लाज़मी हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से अब तक शाहबाज शरीफ ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस निर्मम नरसंहार से जहां पूरी दुनिया में आक्रोश है, तमाम देश आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के साथ खड़े हैं, वहां पाकिस्तान की चुप्पी सवाल खड़े करती है।
22 अप्रैल से अब तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अपने तुर्की दौरे के अपडेट ट्विटर पर शेयर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने तुर्की में आए भूकंप पर भी चिंता जताई है, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर वह अब तक चुप हैं। क्या यह चुप्पी इस ओर इशारा नहीं करती कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान हो सकता है? क्या यह चुप्पी नहीं बताती है कि जहां दुनिया आतंकवाद से लड़ रही है, वहीं पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक बना हुआ है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.