अरविंद केजरीवाल पर हमलाः आतिशी ने जारी की हमलावर की तस्वीर, अखिलेश यादव भी भड़के

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के विकासपुरी इलाके में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ है। आम आदमी पार्टी ने हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल विकासपुरी इलाके में पदयात्रा के दौरान आम जनता से मिल रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग केजरीवाल को माला पहनाने के लिए आगे आए और उन्हीं में से एक शख्स ने केजरीवाल पर हमला कर दिया।

आतिशी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री आतिशी ने केजरीवाल पर हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना का पूरा ब्योरा दिया। उन्होंने कहा-

“बीजेपी के कार्यकर्ता माला पहनाने के नाम पर आए और फिर उन्होंने नारेबाजी करते हुए केजरीवाल जी पर हमला कर दिया। इस हमले में केजरीवाल जी को कुछ भी हो सकता था। अगर बीजेपी कार्यकर्ता के पास हथियार होते तो केजरीवाल जी की जान भी जा सकती थी।”

आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला बीजेपी ने ही कराया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर भी इस मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

अरविंद केजरीवाल पर हमला किसने किया?

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल पर कथित हमला करने वाले शख्स की तस्वीर भी जारी की है। आतिशी ने जिस शख्स की तस्वीर शेयर की है, सोशल मीडिया पर उसका नाम रोहित सेहरावत है। सोशल मीडिया अकाउंट पर उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर ऐसा माना जा रहा है कि रोहित सेहरावत, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है।

 

अखिलेश यादव ने की घटना की निंदा

इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अरविंद केजरीवाल के साथ घटित घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा-

दिल्ली में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल जी पर हमले का समाचार निंदनीय भी है और चिंतनीय भी। ये हमला किसने करवाया होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। सब जानते हैं कि भारत की राजनीति में हिंसा और नफ़रत किसकी राजनीति के सिद्धांत रहे हैं। हिंसक होना हारने की निशानी है।

 

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!