महाराष्ट्र चुनाव नतीजों में BJP की बंपर जीत पर क्या बोले PM Modi?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों में बीजेपी की बंपर जीत पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में विकास के संदेश की जीत हुई है जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा फैलाए गए झूठ और विश्वासघात की राजनीति की हार हुई है।

प्रधानमंत्री राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव और विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में विभाजनकारी ताकतों, नकारात्मक राजनीति और वंशवाद की हार हुई है।

महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने स्थिरता के लिए मतदान किया है और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने वालों को सबक सिखाया है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र चुनाव से एकता का संदेश मिला है और “एक हैं तो सुरक्षित हैं” के नारे को समर्थन हासिल हुआ है।

मोदी ने यह भी कहा कि वह झारखंड के लोगों के सामने नतमस्तक हैं और भाजपा राज्य के विकास के लिए और अधिक उत्साह से काम करेगी। उन्होंने कहा-

“एक हैं तो सेफ हैं का नारा पूरे देश के लिए ‘महामंत्र’ बन गया है और इसने उन लोगों को दंडित किया है जो देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटना चाहते थे।”

“विभाजनकारी सोच के मुंह पर जोरदार तमाचा”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है। मोदी ने कहा, “कांग्रेस और उसके तंत्र ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ फैलाकर वे अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को छोटे-छोटे समूहों में बांट सकते हैं। यह उनके मुंह पर जोरदार तमाचा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा-

“लोगों ने विभाजनकारी तत्वों को धूल चटा दी है। कांग्रेस और उसके सहयोगी देश के बदलते मूड को समझने में विफल रहे हैं।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाता अस्थिरता नहीं चाहते हैं और वे राष्ट्र प्रथम में विश्वास करते हैं तथा “कुर्सी प्रथम” का सपना देखने वालों को पसंद नहीं करते।

‘नहीं चले कांग्रेस गठबंधन के झूठे वादे’

पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के मतदाताओं ने कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश जैसे अन्य राज्यों में किए गए झूठे वादों के आधार पर भी कांग्रेस का मूल्यांकन किया। मोदी ने कहा-

“महाराष्ट्र में न तो उनके (कांग्रेस गठबंधन) झूठे वादे काम आए और न ही उनका खतरनाक एजेंडा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव यह भी दर्शाता है कि भारत में केवल एक संविधान चलेगा और वह संविधान देश के लोगों को बी. आर. अंबेडकर ने दिया था।

370 पर क्या बोले PM Modi?

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 की दीवार खड़ी करने की फिर से कोशिश कर रहे हैं। मोदी ने कहा-

“मैं कांग्रेस और उसके सहयोगियों से यह कहना चाहता हूं कि दुनिया की कोई भी ताकत अनुच्छेद 370 बहाल नहीं कर सकती और हमारे संविधान का अपमान नहीं कर सकती।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने वफ्क बोर्ड समेत विभिन्न मुद्दों पर दोहरा चरित्र दिखाया है।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!