Site icon

क्या भारत में वापस आ रहा TikTok ? जानिए क्या है हकीकत

TikTok India comeback 2025

नई दिल्ली। 22 अगस्त को सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अचानक चर्चा शुरू हो गई कि लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) भारत में वापसी करने जा रहा है। वजह थी – भारत में टिकटॉक की वेबसाइट का एक्सेस होना। कई यूज़र्स ने पाया कि वे अब बिना किसी वीपीएन (VPN) के टिकटॉक की वेबसाइट खोल सकते हैं। लेकिन, क्या सच में टिकटॉक की वापसी हो रही है? हकीकत इससे थोड़ी अलग है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई TikTok India की वापसी की चर्चा

शुक्रवार को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वे बगैर वीपीएन कनेक्ट किए टिकटॉक की वेबसाइट खोल पा रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इससे इनकार भी किया। द भारत हेडलाइंस ने भी जब टिकटॉक की आधिकारिक वेबसाइट को खोलने की कोशिश की तो सफलता नहीं मिली। पहले की ही तरह TikTok की वेबसाइट को भारत में बैन किए जाने की वजह से एक्सेस नहीं किया जा सका। अगर ऐप की बात करें तो फिलहाल, गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर ही टिकटॉक का ऐप उपलब्ध नहीं है। यूज़र्स इसे डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं कर सकते।

कंपनी का बयान – “बैन हटाया नहीं गया”

इस मामले पर TikTok की पेरेंट कंपनी Bytedance के एक प्रवक्ता ने टेकक्रंच (TechCrunch) को ईमेल के जरिए कहा:

“हमने भारत में टिकटॉक की पहुंच बहाल नहीं की है और सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।”

यह साफ संकेत देता है कि टिकटॉक की आधिकारिक वापसी फिलहाल नहीं हुई है।

TikTok India की वापसी पर सरकार का बयान

TikTok की भारत में वापसी पर सरकार का रुख भी सामने आ गया है। समाचार एजेंसी ANI ने इस खबर पर स्थिति साफ करने के लिए आईटी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी से भी बात की। नाम न उजागर करने की शर्त पर उन्होंने कहा:

“आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत जो बैन लगाया गया था, उसे अभी तक नहीं हटाया गया है। टिकटॉक को न तो अनब्लॉक किया गया है और न ही सरकार ने कोई नई कार्रवाई की है।”

तो फिर वेबसाइट कैसे खुल रही है?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला नेटवर्क-लेवल मिसकन्फ़िगरेशन का हो सकता है। दरअसल, सितंबर 2022 में भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी, जब कुछ इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) ने तकनीकी पैच लगाते समय गलती से टिकटॉक और अन्य बैन की गई वेबसाइट्स को अनब्लॉक कर दिया था। इस बार भी वैसी ही तकनीकी गड़बड़ी होने की संभावना जताई जा रही है।

टिकटॉक पर लगा बैन – कब, क्यों और कैसे

टिकटॉक की कहानी समझने के लिए 2020 की पृष्ठभूमि जानना जरूरी है।

PUBG से BGMI तक – बैन और वापसी की कहानी

2022 में एक और बड़ा बैन लागू हुआ, जिसमें PUBG Mobile और Garena Free Fire जैसे लोकप्रिय गेम्स को भी भारत से हटा दिया गया।

हालांकि, Krafton कंपनी ने सरकार से बातचीत के बाद भारत में BGMI (Battlegrounds Mobile India) के नाम से PUBG की सफल वापसी की। इससे यूज़र्स को उम्मीद जगी कि शायद टिकटॉक भी किसी समझौते के बाद वापसी कर सकता है।

कुछ चीनी ऐप्स की हुई वापसी

2025 तक आते-आते भारत-चीन संबंधों में थोड़ी नरमी आई है। इसी के चलते कुछ ऐप्स ने अपनी नई पहचान के साथ भारत में दोबारा एंट्री की:

इन उदाहरणों से ये तो साफ है कि अगर कंपनियां सरकार के साथ शर्तों पर सहमति बना लेती हैं, तो वापसी संभव है

Bytedance की कोशिशें अब तक नाकाम

टिकटॉक की पेरेंट कंपनी Bytedance ने पिछले कुछ सालों में कई बार भारत सरकार से बातचीत की है, लेकिन कोई ठोस समझौता नहीं हो पाया
कंपनी चाहती है कि टिकटॉक की वापसी हो, लेकिन सरकार डेटा सिक्योरिटी, यूज़र्स की प्राइवेसी और चीनी प्रभाव को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।

क्या टिकटॉक की वापसी संभव है?

फिलहाल टिकटॉक की वेबसाइट भारत में खुलने लगी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि टिकटॉक की आधिकारिक वापसी हो चुकी है। न तो सरकार ने बैन हटाया है और न ही टिकटॉक का ऐप उपलब्ध है।
हालांकि, PUBG और Shein जैसी कंपनियों की वापसी के उदाहरण से साफ है कि अगर Bytedance और भारत सरकार के बीच किसी समझौते पर बात बनती है, तो आने वाले समय में टिकटॉक फिर से भारत में दिख सकता है।

Exit mobile version