वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय का निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक उमेश उपाध्याय का 1 सितंबर को दुखद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उनके घर पर चल रहे कार्य के दौरान वह गिरकर घायल हो गए थे। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उमेश उपाध्याय का जन्म 1959 में मथुरा में हुआ था। उन्होंने 1980 में पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत की और जल्दी ही इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। भारतीय टेलीविजन के शुरुआती दौर में उपाध्याय ने कई प्रमुख नेटवर्कों की समाचार कवरेज और प्रोग्रामिंग रणनीतियों को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। वह न केवल एक बेहतरीन पत्रकार थे, बल्कि बड़े उद्योगों के पीआर में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उनकी लेखनी और पत्रकारिता में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

उमेश उपाध्याय के निधन पर मीडिया जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय का आकस्मिक निधन मीडिया जगत के लिए बड़ी क्षति है। पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवंगत उमेश उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा-

जिनसे सीखा, जिनसे सिर्फ मीडिया नहीं जिंदगी के फलसफे समझे। निशब्द हूं, बिखरा हूं, कहने में असमर्थ हूं वो नही रहे। उमेश उपाध्याय जी की अनगिनत बातें और सीख बार बार याद कर रहा हूं। उनके संघर्ष की कहानी भी जो वो बहुत कम लोगों से साझा करते थे। मेरे जीवन में जो थोड़ा बहुत मीडिया आया उनके आशीर्वाद से आया। दुर्घटना वश छत से गिरने की वजह से गंभीर चोट आई थी। घर पर कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा। हे प्रभु।

लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार अनुराग तिवारी ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा-

रविवार को वरिष्ठ पत्रकार और लेखक उमेश उपाध्याय जी के निधन की दुखद जानकारी मिली। कहा जा रहा है कि उमेश उपाध्याय जी अपने घर में काम कर रहे थे, तभी वह गिरकर घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उमेश उपाध्याय जी ने प्रिंट, रेडियो, टीवी और डिजिटल मीडिया में लगभग चार दशकों तक काम किया और एक ग्राउंड रिपोर्टर से लेकर अनुभवी संपादक तक का सफर पूरा किया। बाबा विश्वनाथ उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें, ॐ शांति 🙏

वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा-

वरिष्ठ पत्रकार, संचार विशेषज्ञ, लेखक व कई न्यूज़ चैनलों के संपादक रहे आदरणीय उमेश उपाध्याय जी नहीं रहे! टीवी पत्रकारों की पहली पीढ़ी से थे वो, भरोसा ही नहीं हो रहा है कि अब वो हमारे बीच नहीं हैं! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को ये अपूरणीय क्षति सहने की शक्ति!

वरिष्ठ पत्रकार पंकज झा ने उमेश उपाध्याय को याद करते हुए लिखा-

उमेश सर नहीं रहे.. उमेश उपाध्याय जी का आज निधन हो गया. टीवी में पहली नौकरी उनके साथ ही शुरू की थी. सदैव मुस्कुराते रहने वाले उमेश सर का यूँ चले जाना यक़ीन नहीं हो रहा है. कई मीडिया संस्थानों में संपादक रहे उमेश जी को शत शत नमन.. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ..

मीडिया जगत के अलावा तमाम राजनीतिक हस्तियों ने भी उमेश उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!