Kannauj Case: लड़की की मेडिकल जांच में क्या सामने आया?

Kannauj Case | उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता से जुड़े मामले में 15 वर्षीय लड़की की मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़िता की उसके माता-पिता की सहमति से मेडिकल जांच कराई गई जिसमें उससे बलात्कार की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया, ‘‘लड़की ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान में भी बलात्कार की बात कही है।’’

‘‘बलात्कार की पुष्टि के साथ ही आरोपी के खिलाफ अपराध की संबंधित धाराओं के तहत आरोप जोड़े गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त आरोपों के साथ कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

सियासत शुरू, आमने-सामने सपा-भाजपा

मामला सामने आने के बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया था कि आरोपी नवाब सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख था और सपा नेता डिंपल यादव का करीबी सहयोगी था, जब डिंपल यादव कन्नौज से लोकसभा सांसद थीं।

हालांकि, सपा ने नवाब सिंह यादव से दूरी बना ली है। आरोपी को इस मामले के संबंध में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।

लड़की की बुआ पर भी मामला दर्ज

एसपी ने बताया कि लड़की की बुआ जो कथित तौर पर नाबालिग को यादव के पास लेकर आई थी, उस पर भी आरोप तय किये जाएंगे। उसे बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह मंगलवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हुई। पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार यादव एक निजी कॉलेज का प्रबंधक है जिसने लड़की और उसकी बुआ को रविवार रात नौकरी दिलाने के बहाने कॉलेज बुलाया था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नवाब सिंह यादव की जमानत याचिका पर बुधवार को स्थानीय अदालत में सुनवाई होनी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) कमलेश कुमार ने कहा, ‘‘लड़की का मेडिकल परीक्षण आज उसके माता-पिता की सहमति से कराया गया। नवाब सिंह यादव की जमानत पर 14 अगस्त को पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) मामलों की न्यायाधीश अलका यादव की अदालत में होनी है।”

बुआ का आरोप- मुझे फंसाया जा रहा है

इस बीच, लड़की की बुआ ने दावा किया कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है और मामले में साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में सपा के एक अन्य स्थानीय नेता पर साजिश रचने का आरोप लगाया।

उसने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘

‘घटना की रात मैं अपनी भतीजी के साथ लखनऊ से लौट रही थी और मैंने यादव से मिलने कॉलेज जाने का फैसला किया ताकि उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त कर सकूं।’’

उसने दावा किया, ‘‘यादव को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।’’ उसने संकेत दिया कि साजिश में ‘‘तीन से चार और लोग’’ शामिल हैं, लेकिन उसने उनका नाम नहीं बताया मगर कहा कि बाद में वह उन नामों का खुलासा करेगी।

उधर, लड़की की मां ने आरोप लगाया कि पूरी घटना की साजिश लड़की की बुआ ने ही रची थी।

Kannauj Case पर सपा ने क्या कहा?

लड़की की बुआ के दावों पर सपा की कन्नौज इकाई के अध्यक्ष कलीम खान ने आरोप लगाया कि उसका राजनीतिक जुड़ाव है और ‘‘यह सब पार्टी की छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है।’’

पुलिस ने कहा कि वह मामले के संबंध में किए जा रहे नए दावों की जांच करते हुए अपनी तफ्तीश जारी रखे हुए है।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!