अखिलेश यादव की भाजपा को चुनौती, कहा- अगले चुनावों में करेंगे सफाया

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करके लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है. अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद आने वाले उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को हराने के लिए तैयार है।

यादव ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाया,

“भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करना अपना अधिकार मानती है। वह निर्वाचन प्रक्रिया को भी प्रभावित करने का काम करती है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। भाजपा की इन साजिशों के खिलाफ सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा की नीयत ठीक नहीं है।”

उन्होंने कहा कि इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में सपा ने भाजपा को हराया है और अब आगामी उपचुनाव तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी भाजपा का सफाया करने को तैयार है।

लोकसभा चुनाव में सपा ने भाजपा को दिया था झटका

इसी साल जून में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में सपा ने भाजपा को झटका देते हुए उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटें जीती थी, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को छह सीटों पर कामयाबी मिली थी।

यादव ने कहा कि जनता के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ भाजपा के “षड्यंत्र को विफल” करने के लिए सपा द्वारा मतदाताओं को जागरूक बनाने का अभियान भी चलाया जा रहा है।

“कार्यकर्ता मतदाता सूची को ठीक कराने का काम प्राथमिकता से करवाएं ताकि भाजपा किसी भी साजिश में सफल न हो सके। जनता और सभी मतदाता इस बात का ख्याल रखें कि भाजपा मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी कर चुनाव जीतने की नापाक कोशिश में कामयाब न होने पाए।”

यादव ने कहा कि कोई भी संगठन सच्चाई और निष्ठा से चलता है और सपा के नेताओं को जनता से निकट सम्पर्क रखते हुए उनके साथ सम्मान से पेश आना चाहिए।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!