Ajit Pawar Plane Crash Video | महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। पुणे जिले के बारामती में हुए एक भीषण विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कद्दावर नेता अजित पवार का निधन हो गया है। डीजीसीए (DGCA) ने पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है।
Ajit Pawar Plane Crash Video | लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
ये हादसा बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। अजित पवार एक निजी चार्टर्ड विमान (Learjet 45, VT-SSK) से मुंबई से बारामती जा रहे थे। विमान जब बारामती हवाई पट्टी पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी वह रनवे से फिसलकर पास के खेत में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान में तुरंत भीषण आग लग गई। सामने आए दृश्यों में विमान का मलबा धू-धू कर जलता दिखाई दे रहा है।
विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें अजित पवार, उनके सुरक्षा कर्मी और चालक दल (क्रू) के सदस्य शामिल थे। घटनास्थल पर पहुंचे बचाव दल ने पुष्टि की है कि मलबे से किसी को भी जीवित नहीं निकाला जा सका।
अजित पवार आगामी जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में बारामती में जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है।