उदयपुरः चाकूबाजी में घायल छात्र को 1 लाख रुपये की मदद देंगे अमित जानी

राजस्थान के उदयपुर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल हुए छात्र की मदद के लिए अब उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी आगे आए हैं। अमित जानी ने चाकूबाजी की घटना में घायल हुए हिन्दू छात्र को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

बता दें, अमित जानी अपनी कंपनी फायर फॉक्स फिल्म्स के बैनर तले उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित “अ टेलर मर्डर” फ़िल्म भी बना रहे हैं।

उदयपुर के लोगों से अमित जानी की अपील

आर्थिक मदद की घोषणा के साथ ही अमित जानी ने उदयपुर और राजस्थान के लोगों से ऐसे असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की अपील भी की है। अमित जानी ने कहा है-

मेवाड़ की धरा पर समुदाय विशेष के लोगों ने साल 2022 में जिस तरह कन्हैया लाल साहू की निर्मम हत्या की. ठीक उसी तरह से साल 2024 में फिर वही दोहराने का प्रयास हुआ है। मैं इस घटना को लेकर बहुत दुखी हूं। मेरी सरकार से मांग है कि घायल छात्र को इलाज का पूरा खर्च दिया जाए और हमलावार को सख्त सजा दिलाई जाए।

अमित जानी ने घोषणा कि वे अपने प्रोडक्शन हाउस की तरफ से घायल छात्र को 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के बाद उदयपुर जाएंगे। अमित जानी ने कहा कि कन्हैया लाल साहू हत्याकांड से उदयपुर और राजस्थान ही नहीं, अपितु पूरे देश को एक सबक लेने की जरूरत है।

क्या है उदयपुर में चाकूबाजी की घटना?

उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के यूनिवर्सिटी रोड स्थित द स्टैंडवर्ड स्कूल में चाकूबाजी की घटना हुई है। इस स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र पर उसी के स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने चाकू से हमला कर दिया था।
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले छात्र की उसके साथी के साथ स्कूल में धक्का-मुक्की और मामूली बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद, जिस छात्र से विवाद हुआ था वह स्कूल में चाकू लेकर पहुंचा और जब छात्र स्कूल से बाहर आया तो उसने अन्य साथियों के साथ उस पर चाकू से हमला कर दिया।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!