अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज से मांगी माफी, पढ़िए पूरा माफीनामा

Anurag Kashyap Apology | फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अपनी विवादित टिप्पणी के लिए ब्राह्मण समाज से माफी मांग ली है। अनुराग कश्यप ने कहा कि किसी को जवाब देने में वह अपनी मर्यादा भूल गए थे।

Anurag Kashyap Apology | अनुराग कश्यप का माफीनामा

अनुराग कश्यप ने सोशल साइट एक्स पर लिखाः

मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया। और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं।

मैंने खुद ही ऐसी बात करके, अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया। मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया।
मैं माफी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उस समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए।

अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा। और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे।

बोलने की आज़ादी की आड़ में ज़हर उगलने वाले अनुराग कश्यप अब बैकफुट पर हैं। सोशल मीडिया पर उठे जबरदस्त गुस्से, विरोध और तीखी आलोचनाओं के बीच आखिरकार उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ।

अनुराग कश्यप की किस टिप्पणी पर हुआ था विवाद

प्रतीक गांधी की फिल्म ‘फुले’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर में कुछ ऐसे दृश्य शामिल किए गए थे, जिनमें कथित तौर पर ब्राह्मणों के अत्याचारों को दिखाया गया है। फिल्म के इन दृश्यों को लेकर ब्राह्मण समुदाय ने आपत्ति जताई है। ब्राह्मण समुदाय की आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था:

“धड़क 2 की स्क्रीनिंग में सेंसर बोर्ड ने बोला, मोदी जी ने इंडिया में कास्ट सिस्टम खत्म कर दिया है। उसी आधार पर ‘संतोष’ भी इंडिया में रिलीज नहीं हुई। अब ब्राह्मणों को ‘फुले’ से समस्या है। भैया जब कास्ट सिस्टम ही नहीं है तो काहे का ब्राह्मण। कौन हो आप? आपकी क्यों सुलग रही है? जब कास्ट सिस्टम था नहीं तो ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई क्यों थे? या तो आपके ब्राह्मणवाद का अस्तित्व ही नहीं है, क्योंकि मोदी, जिनके हिसाब से भारत में कास्ट सिस्टम नहीं है। या सब लोग मिलकर सबको चू** बना रहे हो। भाई मिलकर डिसाइड कर लो, भारत में जातिवाद है या नहीं? लोग चू** नहीं हैं। आप ब्राह्मण लोग चू** हो या फिर आपके बाप हैं, जो ऊपर बैठे हैं। डिसाइड कर लो।”

इतना ही नहीं, जब अनुराग कश्यप की इस सोशल पोस्ट पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं देना शुरू किया तो अनुराग कश्यप इतना भड़क गया कि उसने लिखाः

“ब्राह्मणों पे मैं मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?”

अनुराग कश्यप को इसी बयान की वजह से ब्राह्मण समाज की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा था।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!