अरविंद केजरीवाल ने BJP के घोषणा पत्र को क्यों बताया ‘खतरनाक’?

दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र पेश किया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनावी घोषणापत्र को ‘‘खतरनाक’’ बताया है।

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने पर सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा बंद करने और मोहल्ला क्लीनिक सहित मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं को खत्म करने की योजना बना रही है।

BJP के घोषणापत्र पर अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर घोषणा पत्र में अपने ‘‘असली इरादे’’ उजागर करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने दिल्ली के मतदाताओं को बीजेपी का समर्थन नहीं करने को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा-

‘‘अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है, तो वे मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं खत्म कर देंगे और दिल्ली में गरीबों के लिए जीना मुश्किल कर देंगे। यह आम आदमी के कल्याण पर सीधा हमला है।’’

केजरीवाल ने लोगों से बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील करते हुए दावा किया कि पार्टी की नीतियां देश के भविष्य को खतरे में डाल देंगी और दिल्ली के गरीबों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी का संकल्प पत्र सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने का खाका है, जो कई लोगों के लिए जीवन रेखा रहे हैं।’’ बीजेपी ने अब तक इन आरोपों का जवाब नहीं दिया है।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!