badam halwa recipe in hindi | बादाम हलवा बनाने की रेसिपी

badam halwa recipe in hindi | सर्दियों में अगर गरमा गरम बादाम का हलवा खाने को मिल जाए तो कहने ही क्या? बादाम स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होता है और इसकी तासीर भी गरम होती है. इसलिए अगर सर्दियों में आप बादाम का हलवा खाते हैं तो यह आपके शरीर को अंदर से गरम रखता है.

तो चलिए आज आपको बादाम का हलवा बनाने की स्पेशल रेसिपी बताते हैं. इसे आप बड़ी आसानी से घर पर बना सकते हैं और अपने परिवार-दोस्तों के साथ स्वाद ले सकते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं. बादाम का हलवा बनाने की रेसिपी जानने से पहले हम इसे बनाने की सामग्री के बारे में जान लेते हैं.

बादाम का हलवा बनाने की सामग्री

  • बादाम – डेढ़ कप
  • देसी घी – आधा कप
  • सूजी – एक तिहाई कप
  • पानी – एक कप
  • दूध – एक कप
  • केसर – एक चुटकी
  • चीनी – एक कप

बादाम का हलवा बनाने की विधि (badam halwa recipe in hindi)

  • बादाम को कम से कम डेढ़ घंटे के लिए गरम पानी में भिगो दें.
  • इसके बाद भीगे हुए बादामों का छिलका उतार दें.
  • बादाम छीलने के बाद थोड़ा सा सुखा लें, ताकि उनका पानी निकल जाए.
  • अब बादाम को मिक्सी में दरदरा होने तक पीस लें.
  • फ्राई पैन को गरम होने रख दें और आधा कप देसी घी डाल दें.
  • अब घी में एक तिहाई कप सूजी डालकर अच्छी तरह से भून लें.
  • जब सूजी सुनहरी होनी शुरू हो जाए तो उसमें बादाम डाल दें.
  • धीमी आंच पर सूजी-बादाम को सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब एक कप पानी डाल दें, ताकि सूजी अच्छी तरह से फूल जाए.
  • अब एक चुटकी केसर और एक कप दूध डाल दें.
  • मिश्रण को अच्छी तरह से चलाते रहें, ताकि वह तली में लगे न.
  • अब एक कप चीनी डालकर हलवे को अच्छी तरह से पका लें.
  • हलवे को तब तक पकाएं, जब तक कि वह आपकी पसंद के मुताबिक गाढ़ा न हो जाए.

आपका बादाम का हलवा तैयार है. इसे गरमा गरम परोसें और स्वाद लें. आप चाहें तो ऊपर से कटे हुए बादाम-पिस्ते डालकर इसे गार्निश कर सकते हैं. बेहतर स्वाद के लिए आप इस पर गरमा गरम घी का एक चम्मच डाल सकते हैं.

टिप्स

  • अच्छी क्वालिटी के बादामों और सूजी का इस्तेमाल करें.
  • अच्छे परिणाम के लिए बादाम को ज्यादा देर तक भिगोकर रखें.
  • अपनी पसंद के मुताबिक आप चीनी की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!