उत्तर प्रदेश: गलत तरीके से छूने पर बहू ने ससुर की पीट-पीटकर हत्या की

UP Crime News | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित रूप से छेड़छाड़ करने पर अपने ससुर की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कवि नगर इलाके में हुई इस घटना की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

शहर क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार ने द भारत हेडलाइंस को जानकारी देते हुए बताया कि हरसांव गांव के चौकीदार मलखान सिंह ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पतिराम (63) के रूप में हुई है।

Ghaziabad में बहू ने की ससुर की हत्या

गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम कॉलोनी में 63 वर्षीय पतिराम रहते थे। वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई, जब पतिराम के बेटे जितेंद्र सिंह की विधवा आरती घर में झाड़ू लगा रही थी। आरोप है कि जब आरती घर में झाड़ू लगा रही थी तब उसके ससुर ने उसे गलत तरीके से छुआ।

पुलिस को दिये कबूलनामे में महिला ने आरोप लगाया-

‘‘एक महीने पहले मैंने अदालत के आदेश के बाद घर के भूतल पर कब्जा कर लिया था। शुक्रवार की सुबह जब मैं घर में झाड़ू लगा रही थी, तो मेरे ससुर मेरे पास आए और मुझे गलत तरीके से छुआ, लेकिन मैं उस समय चुप रही।’’

आरती ने पुलिस को बताया कि उसके पति की चार वर्ष पहले मौत हो गई थी। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे और उसके ससुर उसे संपत्ति में हिस्सा देने के लिए तैयार नहीं थे।

कैसे दिया घटना को अंजाम? 

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने दावा किया कि शाम को जब महिला के ससुर घर लौटे और दरवाजा खोलने लगा तो आरोपी बहू ने गुस्से में आकर क्रिकेट बैट से उनके सिर पर तीन बार वार किया।

पुलिस ने बताया कि जब पतिराम भागने की कोशिश कर रहे थे ,तब आरती ने उनका कॉलर पकड़ कमरे के अंदर खींच लिया और दो बार और वार किया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद पतिराम गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अधिकारी के अनुसार, आरती ने बताया कि बाद में उसने बैट छिपा दिया, खून के धब्बे पोंछ दिए और सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े बदल लिए। पुलिस उपायुक्त (शहर) राजेश कुमार ने बताया कि गांव के चौकीदार मलखान सिंह की शिकायत पर कवि नगर थाने में मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!