Site icon

क्या आप भी सर्वाइकल पेन से जूझ रहे हैं? जानिए मेरा अनुभव

Manish Jha - best physiotherapist in noida sector 26

Best Physiotherapist in Noida | कुछ महीने पहले मेरी जिंदगी की रफ्तार जैसे थम सी गई थी। बतौर पत्रकार दिनभर लैपटॉप और मोबाइल पर काम करते हुए घंटों एक ही पोस्चर में बैठना मेरी आदत में शामिल था। धीरे-धीरे गर्दन के पीछे दर्द शुरू हुआ, जो कंधों और सिर तक फैलने लगा। शुरुआत में लगा, मामूली थकान होगी, लेकिन जब दर्द ने नींद और काम दोनों पर असर डालना शुरू कर दिया, तब समझ आया कि ये कोई साधारण समस्या नहीं है।

डॉक्टर के पास जाने से पहले की जद्दोजहद

सबसे पहले मैंने सरकारी अस्पताल में दिखाया। डॉक्टरों ने एमआरआई कराने की सलाह दी। रिपोर्ट आने पर पता चला कि मेरी गर्दन की नस पर दबाव है (नर्व कंप्रेशन), जिसकी वजह से दर्द बढ़ रहा है। यहां तक कहा गया कि आगे चलकर यह मेरे दाहिने हाथ को भी कमजोर कर सकता है। यह सुनकर चिंता और बढ़ गई। मैंने एक बड़े सर्जन से भी राय ली। उन्होंने भी पहली ही मुलाकात में एमआरआई देखकर कहा कि दर्द से राहत पाने के लिए सर्जरी करानी पड़ सकती है। सर्जरी का नाम सुनते ही तनाव और बढ़ गया। इस बीच मैंने दो-तीन जगह फिजियोथेरेपी भी कराई, लेकिन खास फायदा नहीं हुआ।

मैंने कई क्लीनिक खंगाले, गूगल पर ‘best physiotherapist in Noida’ सर्च किया, दोस्तों से पूछा। पेनकिलर से बस कुछ घंटों की राहत मिलती, लेकिन दोबारा वही दर्द। ऐसे समय में, जब हिम्मत टूटने लगी थी, एक मित्र की सलाह पर मैं डॉ. मनीष झा से मिलने पहुँचा, जिनका क्लिनिक नोएडा सेक्टर 26 में Image Plus Physiotherapy के नाम से चलता है, निठारी पुलिस चौकी के पीछे।

पहली मुलाकात और भरोसा

क्लिनिक में घुसते ही माहौल बेहद शांत और साफ-सुथरा मिला। डॉ. मनीष झा से बातचीत हुई तो समझ आया कि वे सिर्फ एक फिजियोथेरेपिस्ट नहीं, बल्कि मरीज की बात ध्यान से सुनने वाले और समस्या की जड़ तक जाने वाले डॉक्टर हैं। उन्होंने मेरी गर्दन की मूवमेंट जांची, मेरी दिनचर्या को समझा और बताया कि यह सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की शुरुआती स्टेज है।

इलाज का अनुभव

इलाज की प्रक्रिया में कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं था। डॉ. मनीष ने TENS थेरेपी, मैनुअल मसाज, और कुछ विशेष स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ शुरू कराईं। हर सेशन के बाद दर्द थोड़ा कम होता गया। उन्होंने मुझे यह भी बताया कि कौन सी आदतें मुझे नुकसान पहुंचा रही हैं और उन्हें कैसे बदलना है।

करीब 10–12 सेशन के बाद फर्क इतना साफ दिखने लगा कि अब मैं घंटों कंप्यूटर पर काम कर सकता हूं, वो भी बिना दर्द के। सबसे खास बात ये लगी कि उन्होंने हर एक्सरसाइज़ खुद करके समझाया और हर कदम पर मोटिवेट किया।

डॉ. मनीष की जो बातें मुझे प्रभावित कर गईं:

अब मैं पहले से कहीं बेहतर हूं

आज मैं बिना किसी पेनकिलर के काम करता हूं, ट्रैवल करता हूं और बेहतर नींद लेता हूं। ये लेख मैं इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि मैंने खुद उस दर्द को झेला है जिसे हम ‘छोटा-मोटा’ समझकर टालते रहते हैं। अगर आप या आपके किसी करीबी को सर्वाइकल पेन की समस्या है, तो मेरी निजी सलाह है कि एक बार डॉ. मनीष झा से ज़रूर मिलें।

वे सिर्फ फिजियोथेरेपिस्ट नहीं, बल्कि उन गिने-चुने डॉक्टरों में से हैं जिनके पास जाने के बाद आपको लगेगा कि आप सही हाथों में हैं।

Image Plus Physiotherapy Clinic
📍 लोकेशन: निठारी पुलिस चौकी के पीछे, सेक्टर 26, नोएडा
📞 संपर्क: 96437 69423

Author

  • Anshul Tiwari is a senior digital media and editorial professional with over 14 years of experience in digital journalism, editorial leadership, and Hindi news operations. He has worked with leading digital media organizations including Glance (InMobi Group) and The Quint.

    Over the course of his career, Anshul has led editorial teams, built digital content strategies, managed newsroom operations, and covered politics, current affairs, and breaking news. His expertise spans Hindi content strategy, multimedia storytelling, video and YouTube content planning, audience engagement, and digital distribution.

    With a strong understanding of how news, technology, and digital platforms intersect, Anshul brings a newsroom-first perspective to the evolving media landscape. He holds a Post Graduate Diploma in Journalism & Mass Communication from MDU, Rohtak.

Exit mobile version