दिल्ली की यमुना पर क्रूज़ का सफर! टूरिज्म को मिलेगा नया बूस्ट

दिल्ली में जल्द ही यमुना नदी पर सैर का एक नया और एक्साइटिंग एक्सपीरियंस मिलने वाला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार यमुना के रिवाइवल और टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए बड़ा कदम उठा रही है। सोनिया विहार से जगतपुर तक क्रूज़ सर्विस शुरू करने की प्लानिंग की गई है, जिससे दिल्ली में वॉटर ट्रांसपोर्ट और टूरिज्म को नया पुश मिलेगा।

कैसा होगा यह रूट?

प्लान के तहत वज़ीराबाद बैराज (सोनिया विहार) से जगतपुर (शनि मंदिर) तक करीब 6 किलोमीटर का स्ट्रेच तैयार किया जाएगा। दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DTTDC) ने इस प्रोजेक्ट के लिए सोलर या इलेक्ट्रिक बैटरी से चलने वाली दो क्रूज़ बोट्स ऑपरेट करने के लिए टेंडर जारी किया है।

दिल्ली में ईको-फ्रेंडली वॉटर ट्रांसपोर्ट

सरकार इस प्रोजेक्ट को ईको-फ्रेंडली और सस्टेनेबल वॉटर ट्रांसपोर्ट बनाने पर फोकस कर रही है। इसे सक्सेसफुल बनाने के लिए इंडियन इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी (IWAI), दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA), दिल्ली जल बोर्ड (DJB), DTTDC और इरिगेशन व फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट मिलकर काम कर रहे हैं।

DTTDC इस क्रूज़ सर्विस की मॉनिटरिंग करेगा, जो सोनिया विहार से शुरू होकर वहीं खत्म होगी। यह 7-8 किलोमीटर का राउंड ट्रिप होगा, जिससे टूरिस्ट्स को यमुना के नए और क्लीन वर्जन को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।

मॉर्डन फीचर्स से लैस हाई-टेक क्रूज़

इस प्रोजेक्ट के तहत फ्लोटिंग जेट्टी, नेविगेशनल सिस्टम और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा। शुरुआत में दो इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड बोट्स चलाई जाएंगी, जिनकी स्पीड 5-7 नॉट्स होगी और हर बोट में 20-30 पैसेंजर्स की कैपेसिटी होगी।

क्रूज़ में ये मॉडर्न फैसिलिटीज़ होंगी:

  • बायो-टॉयलेट (ज़ीरो वेस्ट डिस्चार्ज)
  • सेफ्टी जैकेट और अनाउंसमेंट सिस्टम
  • एयर-कंडीशंड कैबिन्स और लग्जरी इंटीरियर्स
  • केवल दो साल से कम उम्र की नई बोट्स का यूज

ऑपरेटर को यह एश्योर करना होगा कि क्रूज़ सर्विस सेफ, कम्फर्टेबल और रिलायबल हो। इसके तहत हर दिन कम से कम चार ट्रिप रन करने होंगे।

दिल्ली में वॉटर टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट

यह क्रूज़ सर्विस न सिर्फ यमुना के रिवाइवल में हेल्प करेगी, बल्कि दिल्ली के लोकल्स और टूरिस्ट्स को एक यूनिक एक्सपीरियंस भी देगी। इस इनिशिएटिव से न केवल वॉटर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दिल्ली में ग्रीन और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट को भी प्रमोट किया जाएगा।

सरकार की इस प्लानिंग से यमुना का मेकओवर होगा और नेशनल कैपिटल को एक नई टूरिज्म आइडेंटिटी मिलेगी। अब देखना होगा कि यह प्रोजेक्ट कब तक ऑन-ग्राउंड आता है और दिल्लीवासियों को यह न्यू-एज वॉटर ट्रांसपोर्ट कब तक एक्सपीरियंस करने को मिलता है।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!