Dal Dhokli Recipe in Hindi | राजस्थानी दाल ढोकली बनाने की विधि

आज हम आपको दाल ढोकली बनाने की विधि (Dal Dhokli Recipe in Hindi) बताएंगे. दाल, मसालों और आटे की मदद से बनने वाली दाल ढोकली अपने आप में पूरा भोजन ही है. दाल ढोकली गुजरात और राजस्थान में अलग-अलग तरीके से बनाई जाती है. इस लेख में हम आपको राजस्थानी दाल ढोकली बनाने का तरीका बताएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं.
राजस्थानी दाल ढोकली बनाने की रेसिपी जानने से पहले हम इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियों के बारे में जान लेते हैं.

दाल ढोकली बनाने की सामग्री

  • अरहर दाल – 100 ग्राम
  • गेहूं का आटा – 1/2 कप
  • बेसन – 2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • देसी घी – 3 चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • हींग – एक चुटकी
  • हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • हरी मिर्च -1
  • साबुत लाल मिर्च – 1
  • करी पत्ता – 7-8
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया – दो चम्मच (बारीक कटा हुआ)

पहला चरणः दाल तैयार करें

  • अरहर दाल को साफ करके कम से कम एक घंटे के लिए भिगो दें.
  • एक घंटे भीगी हुई दाल को कुकर में डालें. दो कप पानी और स्वादानुसार नमक डालकर स्लो-मीडियम फ्लेम पर एक सीटी आने तक पकाएं.
  • अब गैस को बिल्कुल स्लो कर दें और कम से दो मिनट तक दाल को और पकाएं.
  • गैस को बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खत्म होने दें.

यह भी पढ़ेंः घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल दाल तड़का

दूसरा चरणः ढोकली तैयार करें

  • एक बाउल में आधा कप गेहूं का आटा, दो चम्मच बेसन, चौथाई चम्मच नमक, एक चम्मच देसी घी, एक चुटकी कुटी हुई अजवायन डालकर मिला लें.
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे नरम आटे की तरह गूंथ लें. गूंथने के बाद कम से कम 15 मिनट के लिए इसे ढंककर रख दें.
  • हाथों में थोड़ा घी लगाकर आटे को मसलें और फिर उसकी एक लोई बना लें.
  • लोई को बेलन की मदद से रोटी की तरह पतला करके बेल लें.
  • बड़ी रोटी बेलने के बाद इसे चाकू की मदद से बर्फी की तरह मनपसंद साइज के टुकड़ों में काट लें.
  • अब एक पैन में चार-पांच कप पानी डालकर गरम होने रख दें.
  • पानी में उबाल आ जाने के बाद उबलते पानी में ढोकली के टुकड़ों को पकने के लिए डाल दें.
  • अब गैस का फ्लेम तेज कर दें और कम से कम 10-15 मिनट तक ढोकली को पानी में पकने दें.
  • बीच-बीच में चम्मच की मदद से इन्हें चला भी दें, ताकि वह आपस में चिपकें नहीं.

जब तक ढोकली तैयार हो रही है,  गैस के दूसरे बर्नर पर दाल के लिए तड़का तैयार कर लें.

तड़का तैयार करने की विधि

  • फ्राई पैन में दो चम्मच देसी घी डालकर गरम होने रख दें.
  • घी गरम होने के बाद इसमें आधा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग पाउडर, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर डाल दें.
  • सात-आठ करी पत्तों को तोड़कर डाल दें.
  • एक साबुत लाल मिर्च और एक हरी मिर्च को बारीक काटकर डाल दें.
  • एक चम्मच धनिया पाउडर डालें और सभी मसालों को धीमी आंच पर भून लें.
  • अब एक टमाटर को छोटा-छोटा काटकर डाल दें.
  • मसालों को टमाटर के नरम होने तक भूनते रहें.
  • टमाटर जब नरम हो जाएं, तो चमचे की मदद से उन्हें मैश कर लें.
  • चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले में मिक्स करें.
  • मसाले को तब तक भूनें, जब तक कि मसाले से घी अलग न होने लगे.

दाल ढोकली बनाने की विधि (Dal Dhokli Recipe in Hindi)

  • अबतक आपकी ढोकली पककर तैयार हो चुकी होगी.
  • अब ढोकली वाले पैन में ही कुकर से दाल निकालकर डाल दें.
  • दाल और ढोकली को मिक्स कर लें. अगर दाल ज्यादा गाढ़ी हो तो आप पानी डालकर मनमुताबिक पतला कर सकते हैं.
  • दाल और ढोकली को मिक्स करने के बाद ऊपर से तैयार किया गया तड़का डाल दें.
  • तड़के को दाल ढोकली के साथ मिक्स कर दें और कम से कम पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
  • पांच मिनट बाद दाल ढोकली में एक चम्मच बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला दें और गैस बंद कर दें.

आपकी दाल ढोकली तैयार है. इसे बाउल में निकालें और ऊपर से एक चम्मच देसी घी, बारीक कटा हरा धनिया डालकर सजाएं. स्वजनों के साथ गरमा गरम दाल ढोकली के स्वाद का आनंद लें.

टिप्स

  • दाल ढोकली को अरहर की दाल के अलावा मूंग दाल के साथ भी बनाया जा सकता है.
  • आप चाहें तो टमाटर और मिर्च की प्यूरी बनाकर भी तड़का तैयार कर सकते हैं.
  • खटास के लिए आप टमाटर की जगह अमचूर पाउडर या सूखी खटाई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

 

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!