दिल्ली चुनाव नतीजे: बीजेपी को बहुमत, AAP सत्ता से बाहर

Delhi Election Results | दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। राजधानी की सभी 70 सीटों पर जनता का फैसला आ चुका है। बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने में कामयाब रही है। वहीं आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो चुकी है।

Delhi Election final results

Delhi Election Results

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कराई है। वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस पार्टी एक बार फिर खाता खोलने में भी नाकाम रही है।

Delhi Election Hot Seats Result

इस चुनाव में कई हॉट सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला:

  • नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल (AAP) चुनाव हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने 4 हजार वोटों से हराया है।
  • पटपड़गंज: रविंद्र सिंह नेगी (BJP) ने अवध ओझा (AAP) को 28 हजार वोटों से हराया है।
  • करावल नगर: कपिल मिश्रा (BJP) ने मनोज कुमार त्यागी (AAP) को 23 हजार वोटों से हराया है।
  • कालका जी – आतिशी (AAP) ने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है। अलका लांबा तीसरे नम्बर पर रहीं।
  • जंगपुरा: मनीष सिसोदिया (AAP) को बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने 600 वोटों से हरा दिया है।
  • बाबरपुर: गोपाल राय (AAP) ने अनिल वशिष्ठ को 18 हजार वोटों से हरा दिया है।
  • शकूरपुर बस्ती: इस सीट पर बीजेपी के करनैल सिंह ने जीत दर्ज कराई है। सत्येंद्र जैन को 20 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।

 

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!