नई कार पर मिल जाएगा डिस्काउंट, लेकिन गडकरी ने रख दी ये शर्त

अगर आपकी कार भी एक्सपायर हो गई है तो ये खबर आपके लिए है। अब आपको नई स्क्रैप पॉलिसी के तहत अपनी एक्सपायर कार देने के बाद नई कार लेने पर डेढ़ से तीन फीसदी की छूट (discount) मिलेगी. ये छूट कॉमर्शियल और पैसेंजर दोनों ही तरह की गाड़ियां खरीदने पर लागू होगी।

वाहन निर्माता कंपनियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ एक बैठक में इस पर सहमति जताई है।

नई गाड़ी खरीदने पर मिलेगी 1.5 से 3% छूट

प्रमुख कॉमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल कंपनियां त्योहारों से पहले पुरानी गाड़ियों को कबाड़ में बदलने के बदले नये वाहन खरीदने पर 1.5 से तीन प्रतिशत तक छूट देंगी। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को कहा गया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ एक बैठक में वाहन विनिर्माताओं ने यह सहमति जताई।

बयान में कहा गया है कि यह पहल देश में संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग (सर्कुलर) वाली अर्थव्यवस्था को गति देने और स्वच्छ, सुरक्षित तथा अधिक कुशल वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गडकरी ने मंगलवार को भारत मंडपम में वाहन कंपनियों के शीर्ष निकाय सियाम (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।

बयान में कहा गया है-

‘‘बातचीत के दौरान, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की सलाह पर सकारात्मक रूप से गौर करते हुए और वाहनों के आधुनिकीकरण तथा संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग वाली अर्थव्यवस्था के महत्व को पहचानते हुए कई वाणिज्यिक वाहन और यात्री वाहन विनिर्माताओं ने जमा प्रमाणपत्र (स्क्रैपेज सर्टिफिकेट) के बदले सीमित अवधि के लिए छूट देने पर सहमति जताई है।’’

इसमें कहा गया है कि वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता दो साल और यात्री वाहन विनिर्माता एक साल के लिए छूट देने को तैयार हैं। बयान में कहा गया है कि यह छूट पुराने वाहनों को कबाड़ में तब्दील करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इससे सड़कों पर सुरक्षित, स्वच्छ और अधिक दक्ष वाहनों का चलना सुनिश्चित होगा।

कौन सी कंपनी दे रही कितना discount?

मर्सिडीज बेंज इंडिया ने 25,000 रुपये की सीधी छूट देने की पेशकश की है, जो सभी मौजूदा रियायतों के अतिरिक्त होगी। इसके अलावा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंदै मोटर इंडिया, किआ मोटर्स, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, होंडा कार्स, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, रेनो इंडिया, निसान इंडिया और स्कोडा फॉक्सवैगन इंडिया जैसे यात्री वाहन विनिर्माता वाहनों को कबाड़ में बदलने के बदले नयी गाड़ी लेने पर छूट देंगे।

पिछले छह महीनों में कार मालिक द्वारा स्क्रैप किए गए यात्री वाहन के बदले नई कार लेने पर शोरूम कीमत का 1.5 प्रतिशत या 20,000 रुपये (जो भी कम हो) की छूट दी जाएगी।

टाटा मोटर्स, वोल्वो आयशर, अशोक लेलैंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, फोर्स मोटर्स जैसे वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता 3.5 टन से अधिक के वाणिज्यिक कार्गो वाहन के लिए शोरूम कीमत के तीन प्रतिशत के बराबर छूट की पेशकश करेंगे।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!