how to make gajar ka halwa | बिना दूध और मावा के बनाएं गाजर का हलवा

how to make gajar ka halwa | सर्दी के मौसम में गाजर का हलवा सबका फेवरेट होता है. हालांकि, गाजर का हलवा बनाने में अच्छा खासा समय लगता है. क्योंकि इसे मावा या दूध के साथ बनाते हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे फटाफट बनने वाले गाजर के हलवे की आसान रेसिपी. और खास बात यह है कि ये गाजर का हलवा हम दूध, घी, मावा या बिना मिल्क पाउडर के बनाएंगे. ये गाजर का हलवा फटाफट बनेगा और आपके पूरे परिवार को बहुत पसंद आएगा.

तो चलिए आपको बताते हैं गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी. इसे फॉलो करके आप बड़ी आसानी से घर पर ही फटाफट गाजर का हलवा बना पाएंगे. गाजर के हलवे की फटाफट रेसिपी जानने से पहले हम इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री के बारे में जान लेते हैं.

गाजर का हलवा बनाने की सामग्री (

Carrot Halwa Ingredients )

  • गाजर – 600 ग्राम
  • ताजा मलाई – एक कप
  • चीनी- आधा कप
  • काजू – दो चम्मच (टुकड़े)
  • बादाम- दो चम्मच (कटे हुए)
  • हरी इलायची – चार

गाजर का हलवा बनाने की विधि ( how to make gajar ka halwa )

  • बाजार से गाजर खरीदते समय ध्यान रखें, कि गाजर लाल हों और ताजी हों. गाजरों को अच्छी तरह से छीलकर धो लें. अब इन्हें कद्दूकस कर लें. ध्यान रहे कि गाजर के लाल वाले हिस्से को ही कद्दूकस करें, बीच के पीले वाले हिस्से को निकाल दें.
  • बीच वाले हिस्से हा स्वाद मीठा नहीं होता है, इसलिए इसे निकाल देने से हलवा मीठा बनेगा.
  • कद्दूकस की गई गाजर को कुकर में डालें और ऊपर से एक कप ताजा मलाई भी डाल दें. यह एक कप मलाई आपके गाजर के हलवे में घी, दूध और मावा, सभी की कमी को पूरा कर देगी.
  • अब गैस को मध्यम आंच पर चालू कर दें और मलाई को कद्दूकस की गई गाजरों के साथ अच्छे से मिला दें. अब कुकर को बंद कर दें और एक सीटी लगा दें. अब दो मिनट के लिए गाजर को धीमी आंच पर और पकाएं. इसके बाद गैस को बंद करके कुकर को ठंडा होने दीजिए.
  • दस मिनट बाद आप कुकर खोल कर देखेंगे तो पाएंगे कि गाजर पक चुकी है. गाजर को चलाने पर आप पाएंगे कि नीचे थोड़ा दूध आ गया है. यह गाजर के जूस छोड़ देने की वजह से पिघली हुई मलाई का दूध है.
  • अब गैस को दोबारा चालू कर दें और मध्यम आंच पर बचे हुए दूध में गाजर को थोड़ा और पकाएं, ताकि दूध गाजरों के साथ मिल जाए. गाजरों को चम्मच से बराबर चलाते रहें, जिससे दूध तली में लगे न.
  • जब दूध लगभग खत्म हो जाए तब आधा कप चीनी डाल दें. आप अपने स्वाद के मुताबिक, चीनी की मात्रा कम या ज्यादा भी कर सकते हैं.
  • चीनी पिघलने पर हलवा फिर से ढीला होने लगेगा. लेकिन इसे चलाते रहें. थोड़ी ही देर में आप पाएंगे कि जो पानी आ गया था, वो खत्म हो चुका है और चीनी अच्छी तरह से घुल कर गाजर के हलवे में मिल चुकी है.
  • अब आप अपनी पसंद के मुताबिक, कटे हुए सूखे मेवे डाल दें. ऊपर से हरी इलायची को छीलकर निकाले गए बीजों को कूट कर डाल दें. सभी को अच्छी तरह से मिला लें.

बिना दूध या मावा के बनाया गया आपका गाजर का हलवा तैयार है. अब इसे प्लेट में निकाल लें. सूखे मेवे डालकर इसे गार्निश कर लें.

टिप्स

  • हलवा बनाने के लिए बाजार से ताजी और लाल रंग की गाजर ही खरीदें.
  • कद्दूकस करते समय गाजर के बीच का हिस्सा निकाल दें.
  • हलवे में ताजी मलाई का ही इस्तेमाल करें.
  • हलवे में आप चीनी का इस्तेमाल स्वादानुसार और सूखे मेवों का इस्तेमाल पसंद अनुसार कर सकते हैं.

आपको ये रेसिपी कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं. अगर आप किसी और पकवान की रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं तो भी आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं. हम आपकी पसंद की रेसिपी आप तक जरूर पहुंचाएंगे.

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!