एपल (Apple) ने जब 9 सितंबर 2025 को अपना नया iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च किया, तभी से टेक वर्ल्ड में हलचल मच गई थी। और अब जब यह स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है, तो इसका क्रेज़ आसमान छू रहा है। बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में Apple Stores के बाहर लंबी कतारें लग गईं।
बेंगलुरु के Phoenix Mall of Asia में सुबह-सुबह हजारों लोग लाइन में खड़े नजर आए। कई लोग रात दो बजे से ही स्टोर के बाहर बैठ गए ताकि सबसे पहले iPhone 17 अपने हाथ में ले सकें।
बेंगलुरु में एपल फीवर
बेंगलुरु के रहने वाले गौरव शंकर ने कहा –
“मैं कई सालों से iPhone खरीदता आ रहा हूं, लेकिन यह मेरा पहला अनुभव था किसी Apple Store में। बहुत एक्साइटमेंट है और अब तो मैं iPhone 18 का इंतजार कर रहा हूं।”
स्टोर के अंदर लोग नए फीचर्स ट्राई करते दिखे। खासतौर पर कैमरा और AI-पावर्ड फंक्शन्स लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं।
मुंबई में सुबह 5 बजे से लगी लाइनें
मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एप्पल फ्लैगशिप स्टोर के बाहर भीड़ का नजारा बिल्कुल त्यौहार जैसा था। दो-दो लंबी कतारें लगाई गईं ताकि लोगों को व्यवस्थित तरीके से अंदर भेजा जा सके।
अहमदाबाद से आए मोहन यादव सुबह 5 बजे से लाइन में खड़े थे। उन्होंने कहा –
“सिक्योरिटी ठीक से मैनेज नहीं कर रही है। लोग लाइन तोड़कर आगे जा रहे हैं। कई घंटे से खड़ा हूं लेकिन अब तक बारी नहीं आई।”
वहीं मुंबई के निवासी बयान कपूर ने कहा –
“Apple fever बहुत हाई है। रिव्यू अच्छे लग रहे हैं। बस अब तो फोन खरीदना है, लेकिन इतनी भीड़ देखकर लग रहा है मौका मिल भी पाएगा या नहीं।”
दिल्ली में भी दिखी iPhone 17 के लिए दीवानगी
दिल्ली के Select Citywalk Mall, साकेत में भी ऐसा ही नजारा रहा। यहां लोग पूरी रात बाहर बैठे रहे। सुबह गेट खुलते ही भीड़ स्टोर की तरफ दौड़ी।
iPhone 17 सीरीज़ में क्या खास है?
इस बार एप्पल ने बेस मॉडल से लेकर Pro Max तक, सभी वेरिएंट्स में बड़े बदलाव किए हैं।
- बेहतर डिस्प्ले – लगभग बेज़ल-लेस, एंटी-रिफ्लेक्टिव और 120Hz रिफ्रेश रेट।
- स्टोरेज अपग्रेड – अब बेस मॉडल भी 256GB से शुरू होता है।
- नया चिपसेट – A19 और A19 Pro चिप्स, साथ में वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम।
- कैमरा क्रांति – Pro मॉडल्स में तीन 48MP कैमरे और 8x ऑप्टिकल क्वालिटी ज़ूम।
- बैटरी – iPhone 17 को 0% से 50% चार्ज सिर्फ 20 मिनट में।
- नई AI फीचर्स – Center Stage और Dual Capture अब सभी मॉडलों में उपलब्ध।
कीमत कितनी है? (i phone 17 pro cost)
अमेरिकी बाजार में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹1,34,900 और iPhone 17 Pro Max की कीमत करीब ₹1,49,900 रखी गई है। ये मॉडल 256GB स्टोरेज वेरिएंट से शुरू होते हैं।
किसके लिए कौन-सा मॉडल सही है?
1. iPhone 17 (₹82,900 से शुरू)
अगर आप रोज़मर्रा के इस्तेमाल और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस के लिए iPhone खरीदना चाहते हैं तो iPhone 17 आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। इस फोन में आपको मिलता हैः
- 6.3-इंच डिस्प्ले
- A19 चिप
- 48MP ड्यूल-फ्यूज़न कैमरा
- फास्ट चार्जिंग (50% सिर्फ 20 मिनट में)
2. iPhone 17 Pro (₹1,34,900 से शुरू)
अगर आप फोन की परफॉर्मेंस से कोई समझौता नहीं करना चाहते और फोन से प्रोफेशनल लेवल की तस्वीरें क्लिक करने के शौकीन हैं तो iPhone 17 Pro आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। अगर iphone 17 pro specs की बात करें तो इस फोन में आपको मिलता हैः
- 6.3-इंच डिस्प्ले
- A19 Pro चिप
- ट्रिपल 48MP कैमरा
- प्रोफेशनल ग्रेड फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी
3. iPhone 17 Pro Max (₹1,49,900 से शुरू)
अगर आप उन यूज़र्स में से एक हैं, जो पूरे दिन फोन पर काम करते हैं, तो iPhone 17 Pro Max आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। इस फोन में आपको परफॉर्मेंस और बेस्ट कैमरा क्वालिटी के साथ-साथ बैटरी बैकअप भी शानदार मिलेगा। इस फोन में आपको मिलता हैः
- 6.9-इंच डिस्प्ले
- बड़ी बैटरी
- कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में बेस्ट
4. iPhone Air (₹1,19,900 से शुरू)
डिजाइन और स्टाइल को प्रायोरिटी देने वालों के लिए iPhone Air बेस्ट विकल्प हो सकता है। इस फोन में आपको मिलता हैः
- 6.5-इंच डिस्प्ले
- सबसे पतला iPhone (5.6mm मोटाई)
- सिर्फ 1 कैमरा (48MP)
एपल स्टोर्स पर भीड़ की असली वजह क्या है?
- ब्रांड वैल्यू – भारत में iPhone को स्टेटस सिंबल माना जाता है।
- नई तकनीक – AI और कैमरा अपग्रेड ने युवाओं को खासा आकर्षित किया।
- सीमित स्टॉक – शुरुआती दिनों में फोन की डिमांड सप्लाई से ज्यादा रहती है।
- ऑफ़र्स – बैंक और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर एक्सचेंज, EMI और डिस्काउंट्स ने भी प्री-बुकिंग को बढ़ावा दिया।
बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के नज़ारों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत में एपल का फैनबेस कितनी तेजी से बढ़ रहा है। iPhone 17 सीरीज़ की प्री-बुकिंग और बिक्री के शुरुआती नतीजे दिखा रहे हैं कि यह एपल के लिए भारत में अब तक का सबसे सफल लॉन्च साबित हो सकता है।