IPL 2025 Suspended: BCCI का बड़ा फैसला, एक हफ्ते के लिए टला TATA IPL- जानिए पूरा मामला

IPL 2025 Suspended | देश पहले, क्रिकेट बाद में! इस सोच को ज़मीन पर उतारते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA IPL 2025 को तत्काल प्रभाव से एक हफ्ते के लिए सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया है। ये फैसला भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए लिया गया है।

IPL 2025 Suspended: BCCI ने क्यों लिया ये फैसला?

BCCI ने बताया कि ये फैसला IPL गवर्निंग काउंसिल ने सभी अहम स्टेकहोल्डर्स—जैसे कि फ्रेंचाइज़ी मालिक, खिलाड़ी, ब्रॉडकास्टर, स्पॉन्सर और फैंस—से सलाह-मशविरा करने के बाद लिया गया है।

फ्रेंचाइज़ी मालिकों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जताई थी। वहीं, ब्रॉडकास्टर और स्पॉन्सर ने भी इस वक्त IPL को रोकने की सलाह दी, ताकि राष्ट्रीय भावना के साथ न्याय हो सके।

ऑपरेशन सिंदूर: सेना के साथ BCCI

BCCI ने बयान में कहा:

हमारी सेना के साहस, बलिदान और समर्पण को सलाम। Operation Sindoor के तहत हमारी सेनाएं जिस तरह आतंकवादी हमले और पाकिस्तान की आक्रामकता का डटकर जवाब दे रही हैं, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

इस समय जब भारत एक गंभीर सुरक्षा चुनौती का सामना कर रहा है, BCCI ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है।

आगे क्या होगा?

BCCI ने साफ कर दिया है कि IPL 2025 के नए शेड्यूल और वेन्यू की जानकारी “स्थिति की समग्र समीक्षा और संबंधित प्राधिकरणों के साथ विचार-विमर्श के बाद” दी जाएगी।

जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती और देश की सुरक्षा को लेकर भरोसा नहीं बनता, तब तक IPL दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा।

स्टेकहोल्डर्स ने दिखाई एकजुटता

इस कठिन समय में BCCI ने अपने मुख्य ब्रॉडकास्टर Jiostar, टाइटल स्पॉन्सर TATA और अन्य सभी पार्टनर्स का धन्यवाद किया, जिन्होंने “राष्ट्रहित को प्राथमिकता” दी और इस फैसले का बिना शर्त समर्थन किया।

इस वक्त हर भारतीय की प्राथमिकता है राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा। ऐसे में IPL का अस्थायी रूप से रुकना ना सिर्फ एक समझदारी भरा फैसला है, बल्कि ये संदेश भी देता है कि देश पहले आता है।

IPL भले ही सबसे बड़ा क्रिकेट इवेंट हो, लेकिन BCCI ने यह दिखा दिया है कि देशहित के सामने कोई भी आयोजन बड़ा नहीं होता। ये फैसला बताता है कि जब बात “भारत माता की रक्षा” की हो, तो हर इंडियन एकजुट हो जाता है—फिर चाहे वो खिलाड़ी हो, प्रशासक हो या फैन।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!