kanji vada recipe in hindi | घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांजी वड़ा, पढ़ें रेसिपी

kanji vada recipe in hindi | अगर आप कुछ चटपटा ट्राई करना चाहते हैं तो कांजी वड़ा आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है. यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही इसे पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

राई के दानों को पीसकर बनाया जाने वाला कांजी वड़ा परंपरागत रूप से पाचक पेय माना जाता है. इसका सेवन खाने से पहले और बाद में करने से पाचन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस लेख में हम जायकेदार कांजी वड़ा रेसिपी के बारे में विस्तार से बात करेंगे.

कांजी वड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

दरअसल, कांजी वड़ा दो चीजों से मिलकर बनता है. पहला-कांजी और दूसरा वड़ा. कांजी, दरअसल तीखा पानी होता है, जिसमें उड़द दाल से बने वड़े डालकर, कांजी वड़ा तैयार होता है. तो चलिए हम कांजी और वड़ा दोनों को बनाने की सामग्रियों को अलग-अलग जान लेते हैं.

कांजी बनाने की सामग्री

  • पानी – दो लीटर
  • राई – चार बड़ी चम्मच (बारीक पिसी हुई)
  • हल्दी पाउडर – एक छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – एक छोटी चम्मच
  • हींग – आधी चुटकी
  • सरसों का तेल – दो छोटी चम्मच
  • नमक (स्वादानुसार)

वड़ा बनाने की सामग्री

  • मूंग की दाल – एक कप (दो-तीन दिन भीगी हुई)
  • हींग – आधी चुटकी
  • रिफाइंड ऑयल – तलने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार

कांजी बनाने की विधि

  • कांच के एक जार में राई, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, नमक और सरसों का तेल डालें. अब इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल दें.
  • अब सारे मसालों को दो-तीन मिनट तक बड़े चम्मच की मदद से हिलाते हुए अच्छे से मिला लें.
  • इसके बाद कांच के जार में बाकी बचा पानी डालकर, जार को बंद करें और इसे किसी गर्म जगह पर रख दें.
  • तीन दिन बाद कांजी अच्छी तरह से खट्टी होकर तैयार हो जाएगी.

वड़े बनाने की विधि

  • भीगी हुई दाल को नमक और हींग के साथ मिक्सर जार में डालकर इसे हल्का दरदरा पीस लें और पिसी हुई दाल को एक कटोरे में निकाल लें.
  • अब इस दाल को चम्मच की मदद से चार-पांच मिनट तक अच्छे से फैंटें.
  • दाल फैंटने के बाद जब फूली-फूली नजर आए तो उसके वड़े बनाने के लिए थोड़ी-थोड़ी दाल को कढ़ाही में डालकर तलें.

kanji vada recipe in hindi

जब सभी वड़े बन जाएं तो उनको कांजी में डालकर अच्छे से मिला दें और आधे घंटे के लिए इन्हें कांजी में डूबे रहने दें. आधे घंटे बाद वड़े कांजी में फूलकर परोसने के लिए तैयार हो जाएंगे. अब इन्हें परोसने के लिए एक गिलास में तीन-चार वड़े और कांजी डाल दें. लीजिए आपका कांजी वड़ा स्वाद के लिए तैयार है.

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!