कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को क्यों मारा थप्पड़, गुस्से में लाल दिखा KKR स्टार

Kuldeep Yadav Slapped Rinku Singh | डिफेंडिंग चैंपियम कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से मात दी। इस मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से मिल रहे थे, तब मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
मैच के बाद केकेआर के रिंकू सिंह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक कर रहे थे। इसी दौरान वहां दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कुलदीप यादव आए और उन्होंने रिंकू सिंह को एक के बाद एक दो थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kuldeep Yadav Slapped Rinku Singh | कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को क्यों मारा थप्पड़?

मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी अलग-अलग ग्रुप्स में आपस में बात कर रहे थे। केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह भी अपने साथी खिलाड़ियों से हंसी मजाक कर रहे थे। इसी दौरान वहां कुलदीप यादव आए और खुलकर हंस रहे रिंकू सिंह को थप्पड़ मार दिया। यह इतना अचानक हुआ कि रिंकू सिंह का चेहरा गुस्से से लाल हो गया। जब तक रिंकू सिंह कुछ समझ पाते, कुलदीप यादव ने फिर से रिंकू सिंह को थप्पड़ मारने की कोशिश की, हालांकि इस बार रिंकू सिंह को थप्पड़ नहीं लगा।
कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को थप्पड़ क्यों मारा, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है।

वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

कुलदीप यादव के ‘थप्पड़ कांड’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग कुलदीप यादव के इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।
सुरेश सिंह नाम के सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह के साथ बहुत घटिया हरकत की है। किसी को थप्पड़ मारना गलत है चाहे वह मजाक में ही क्यों न हो.”
एक अन्य यूजर मोहम्मद शाकिब ने लिखा, “हो सकता है कि ये हंसी मजाक हो, लेकिन यह फनी तो बिल्कुल नहीं है। खिलाड़ियों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए।”

लोगों को याद आया भज्जी-श्रीसंत ‘थप्पड़ कांड’

कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के इस थप्पड़ कांड ने एक बार फिर IPL इतिहास के सबसे चर्चित विवादों में से एक ‘हरभजन सिंह और श्रीसंत थप्पड़कांड’ की याद दिला दी है।
साल 2008 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हरभजन सिंह ने मैच के बाद गुस्से में आकर किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज़ एस. श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। घटना इतनी गंभीर थी कि श्रीसंत मैदान पर ही फूट-फूट कर रो पड़े थे और यह तस्वीरें कैमरों में कैद होकर देशभर में वायरल हो गई थीं।
इस विवाद के बाद हरभजन पर IPL सीज़न से बैन लगा दिया गया था और भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी इसे अनुशासनहीनता का गंभीर मामला माना। वर्षों बाद दोनों खिलाड़ियों ने सार्वजनिक रूप से सुलह की, लेकिन यह घटना आज भी आईपीएल इतिहास के सबसे शर्मनाक लम्हों में गिनी जाती है।

क्या कुलदीप यादव पर BCCI लेगा एक्शन?

मैच के दौरान रिंकू सिंह को कथित थप्पड़ मारने की घटना ने IPL में खेल भावना पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच बहस छिड़ गई है कि क्या कुलदीप यादव की यह हरकत मज़ाक के दायरे में थी या फिर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती है।
अगर यह घटना बीसीसीआई या आईपीएल की आचार संहिता के खिलाफ पाई जाती है, तो कुलदीप पर जुर्माना, चेतावनी या मैच बैन जैसी कार्रवाई संभव है। हालांकि अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मैच रैफरी की रिपोर्ट और मैदान पर मौजूद अंपायरों की राय के आधार पर इस पर फैसला लिया जा सकता है।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!