महाराष्ट्र चुनावः स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद का नतीजा क्या रहा?

Maharashtra Election Result | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. यहां की हॉट सीटों में एक नाम अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट का भी था. इस सीट पर एनडीए गठबंधन से अजित पवार के नेतृत्व वाली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को उम्मीदवार बनाया था. वहीं उनके खिलाफ इंडिया गठबंधन की ओर से शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को उतारा था.

इस सीट पर महाराष्ट्र के साथ-साथ पूरे देश की नजरें बनी हुई थीं. स्वरा भास्कर ने भी अपने पति के लिए बढ़ चढ़ कर चुनाव प्रचार किया था. इस चुनाव में दोनों ही उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी. अब अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे सामने आ गए हैं?

अणुशक्ति नगर सीट से कौन जीता?

अणुशक्तिनगर सीट पर एनसीपी (अजित पवार) की उम्मीदवार नवाब मलिक की बेटी सना मलिक ने जीत दर्ज कराई है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एनसीपी (शरद पवार) के उम्मीदवार फहाद अहमद को तीन हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. बता दें, फहाद अहमद अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति है.
चुनाव में सना मलिक को 49341 से ज्यादा वोट हासिल हुए. वहीं फहाद अहमद को 45963 वोट मिले. इस सीट से तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उम्मीदवार आचार्य नवीन विद्याधर रहे. उन्हें 28362 वोट हासिल हुए.

स्वरा भास्कर ने EVM पर उठाए सवाल

पति फहाद अहमद की हार के बाद स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है. स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर लिखा-

पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है ? इलेक्शन कमीशन जवाब दे…अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99% चार्ज मशीनें खुली उसके बाद बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे, आख़िर कैसे ?

वहीं, फहद अहमद ने भी ईवीएम पर सवाल उठाते हुए दोबारा काउंटिंग कराए जाने की मांग की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “16वें राउंड के बाद और सभी राउंड में लगातार बढ़त के बाद 99% चार्ज हो चुकी ईवीएम मशीनें खोली गईं. इसके बाद बीजेपी समर्थित एनसीपी (अजित पवार) की उम्मीदवार ने बढ़त बना ली. यह हेरफेर है. हम 16वें, 17वें, 18वें और 19वें राउंड की दोबारा गिनती की मांग करते हैं.”

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!