Matar Pulao Recipe | मटर पुलाव बनाने का आसान तरीका

Matar Pulao Recipe | आज हम आपके लिए मटर पुलाव बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं. अगर आप सर्दी के मौसम में कुछ स्वादिष्ट और फटाफट बनाकर खाना चाहते हैं तो मटर पुलाव आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है. यकीन मानिए मटर पुलाव बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आएगा.

तो चलिए आज आपको मटर पुलाव बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं. लेकिन उससे पहले हम आपको मटर पुलाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की जानकारी भी दे देते हैं.

मटर पुलाव बनाने की सामग्री Ingredients of Matar Pulao

  • देसी घी – चार चम्मच
  • जीरा – आधा चम्मच
  • बड़ी इलायची – दो
  • दालचीनी – एक छोटा टुकड़ा
  • लौंग – पांच
  • काली मिर्च – 15
  • अदरक- एक इंच, लच्छे
  • हरी मिर्च – दो
  • काजू – 10-12
  • हरी मटर – डेढ़ कप
  • बासमती चावल – एक कप

मटर पुलाव बनाने की तैयारी

  • हरी मटर को छीलकर कम से कम डेढ़ कप दाने निकाल लें.
  • दो हरी मिर्च को बारीक करके काट लें.
  • अदरक के एक इंच टुकड़े के लच्छे बना लें.
  • एक कप बासमती चावलों को पुलाव बनाने से कम से कम आधा घंटा पहले भिगो दें.

मटर पुलाव बनाने की विधि Matar Pulao Recipe

  • मटर पुलाव फटाफट बनकर तैयार हो जाए, इसके लिए हम इसे कुकर में बनाएंगे. तो मटर पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले कुकर को गरम कर लें. कुकर में चार चम्मच देसी घी डाल दें. घी गरम हो जाने के बाद इसमें आधा चम्मच जीरा डाल दें. गैस के फ्लेम को लो पर रखें.
  • अब कुकर में साबुत मसाले डालेंगे. साबुत मसालों में दो बड़ी इलायची छीलकर डालें, दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा, पांच लौंग और 15 काली मिर्च के दाने डाल दें. साबुत मसालों को अच्छी तरह से भून लें.
  • अदरक के एक इंच के टुकड़े को लच्छों में काटकर और दो हरी मिर्च को बारीक काटकर डाल दें. इन्हें भून लें.
  • कुकर में अब 10-12 साबुत काजू डाल दें. इससे मटर पुलाव का स्वाद और बढ़ जाएगा. काजुओं को हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
  • अब डेढ़ कप हरी मटर के दाने डाल दें और लगातार चलाते हुए कम से कम एक मिनट तक के लिए भून लें. अब गैस के फ्लेम को मीडियम कर दें.
  • भीगे हुए चावलों का पानी निकाल कर कुकर में डाल दें. अब सभी को लगातार चलाते हुए कम से कम एक मिनट के लिए भून लें.
  • अब कुकर में डेढ़ कप पानी डाल दें. साथ ही सवा चम्मच नमक और आधा चम्मच गरम मसाला डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला लें.
  • एक नींबू को निचोड़कर, उसका रस कुकर में डाल दें. इससे चावल खिले-खिले बनेंगे. रस को चावलों के साथ अच्छी तरह से मिला लें.
  • अब कुकर को बंद कर दें और एक सीटी आने तक पुलाव को पका लें.
  • एक सीटी आने के बाद गैस को बंद कर दें और प्रेशर खत्म हो जाने के बाद ही कुकर खोलें.
  • अब हल्के हाथों से ऊपर आ चुकी मटर को चावलों के साथ मिला लें. इससे चावलों के अंदर की भाप भी बाहर निकल जाएगी.
  • कुकर को ढक्कन से ढंक दें और 5-10 मिनट बाद सर्व करें.

आपका मटर पुलाव खाने के लिए तैयार है. इसे बारीक कटे हरे धनिए से सजाएं और स्वजनों के साथ स्वाद का आनंद लें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप मटर पुलाव को हरे धनिए की चटनी, दही, अचार और पापड़ के साथ सर्व कर सकते हैं.

टिप्स

  • पुलाव बनाने के लिए बासमती चावलों का ही इस्तेमाल करें.
  • पुलाव बनाने से पहले चावलों को कम से कम 20-30 मिनट भिगोकर जरूर रखें.
  • पुलाव में ताजी हरी मटर का ही इस्तेमाल करें. तभी पुलाव में एक अलग मिठास मिलेगी.
  • देसी घी उपलब्ध न हो तो आप पुलाव को तेल या रिफाइंड में भी बना सकते हैं.
  • काजू पूरी तरह से वैकल्पिक हैं. आप बिना काजू डाले भी मटर पुलाव बना सकते हैं. लेकिन बेहतर स्वाद के लिए आप काजू भी डाल सकते हैं.

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!