लाल किले से बांग्लादेश के हालात पर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के ताज़ा हालात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि बांग्लादेश में हालात जल्द सामान्य होंगे और वहां हिंदुओं के साथ-साथ दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में यह भी कहा कि बांग्लादेश की विकास यात्रा को लेकर शुभेच्छा रहेगी।

‘‘बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है उसको लेकर पड़ोसी देश के नाते हमें चिंता होना स्वाभाविक है। मैं आशा करता हूं कि वहां हालात जल्द सामान्य होंगे। ’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के 140 करोड़ देशवासियों की चिंता यह है कि बांग्लादेश में हिंदू, अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

पड़ोसी मुल्कों को प्रधानमंत्री का संदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘‘भारत हमेशा चाहता है कि हमारे पड़ोसी देश सुख और शांति के मार्ग पर चलें। शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है, हमारे संस्कार हैं। आने वाले दिनों में बांग्लादेश की विकास यात्रा के लिए हमेशा हमारी शुभेच्छा रहेगी, क्योंकि हम मानव जाति की भलाई के बारे में सोचने वाले लोग हैं।’’

बांग्लादेश में पिछले दिनों प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद से कई हिंदू मंदिरों, हिंदू समुदाय के लोगों के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की खबरें हैं। नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर शेख हसीना नीत सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद देश में अव्यवस्था का माहौल हो गया।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!