pulao recipe in hindi | स्वादिष्ट पुलाव बनाने की आसान विधि

pulao recipe in hindi | सर्दी के मौसम में अगर गरमा गरम पुलाव खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. सर्दियों के मौसम में आपको बाजार में आसानी से गोभी, गाजर और हरी मटर जैसी मौसमी सब्जियां मिल जाती है. इन सभी सब्जियों की मदद से आप घर पर बड़ी ही आसानी से स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पुलाव बना सकते हैं. पुलाव एक बहुत ही प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन है. इसे बासमती चावल, मौमसी सब्जियों और सुगंधित मसालों के साथ पकाकर बनाया जाता है.

इस लेख में हम आपको पुलाव बनाने की एक आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट पुलाव बना सकते हैं और अपने स्वजनों के साथ इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं. लेकिन पुलाव बनाने की रेसिपी (How to make pulao) जानने से पहले हम आपको इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की जानकारी दे देते हैं.

पुलाव बनाने की सामग्री (pulao ingredients in hindi)

  • बासमती चावल – 2 कप
  • आलू – 2 मीडियम, कटे हुए
  • हरी मटर – 1 कप
  • गाजर – 1, कटी हुई
  • प्याज – 1 बड़ा, कटा हुआ
  • टमाटर – 2 मीडियम, कटा हुआ
  • नींबू – 1
  • पुदीना पत्ते – 4
  • लहसुन – 3 कलियां, बारीक कटी हुई
  • अदरक – एक इंच, बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 2, लंबाई में कटी हुई
  • हींग पाउडर – आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • पाव भाजी मसाला – 1 चम्मच
  • बड़ी इलायची – 2
  • लौंग – 4
  • तेज पत्ता – एक
  • दालचीनी – एक टुकड़ा
  • हरी इलायची – 5
  • जीरा – दो चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • कसूरी मेथी- एक चम्मच
  • देसी घी – 3 टेबलस्पून
  • पानी – ४ कप
  • हरा धनिया – गार्निश के लिए

आलू मटर पुलाव बनाने की तैयारी

  • सबसे पहले एक बड़े आकार के प्याज को काट लें.
  • एक इंच अदरक और लहसुन की तीन कलियों को बारीक काट लें.
  • आलू , टमाटर और गाजर को मीडियम साइज में काट लें.
  • दो कप बासमती राइस को बनाने से 30 मिनट पहले भिगोकर रख दें.

पुलाव बनाने की विधि (pulao recipe in hindi)

  • नॉन स्टिक कड़ाही को मीडियम फ्लेम पर गरम होने को रख दें.
  • अब इसमें तीन चम्मच देसी घी डाल दें.
  • घी गरम होने के बाद इसमें आधा चम्मच हींग पाउडर, दो बड़ी इलायची, चार लौंग, एक तेज पत्ता, एक टुकड़ा दालचीनी, दो चम्मच जीरा और चार-पांच हरी इलायची डाल दें.
  • मसालों को हल्का सा भून लें और अब इसमें कटा हुआ प्याज और बारीक कटा हुआ लहसुन-अदरक डाल दें. प्याज को हल्का भूरा होने तक भून लें.
  • प्याज के भूरा होने के बाद, कड़ाही में कटे हुए टमाटर डाल दें.
  • अब स्वादानुसार नमक, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच पाव भाजी मसाला डाल दें.
  • गैस का फ्लेम तेज रखें और सभी मसालों को दो से तीन मिनट भून लें. मिश्रण को लगातार चलाते रहें.
  • अब कटे हुए आलुओं को धोकर डाल दें. इन्हें भी कड़ाही में मौजूद मिश्रण के साथ मिला लें.
  • आलुओं को कड़ाही में चार मिनट तक भूनना है. इसमें एक चुटकी कसूरी मेथी को हाथों से पीसकर डाल दें.
  • अब एक कप हरी मटर और आधा कप कटी हुई गाजर धोकर कड़ाही में डाल दें. सभी को अच्छी तरह से मिला लें.
  • कड़ाही में अब चावल की मात्रा का डेढ़ गुना यानी तीन कप पानी डाल दें.
  • जब कड़ाही में उबाल आने लगे तब, भीगे हुए चावलों को अच्छी तरह से धोकर डाल दें.
  • ऊपर से दो चम्मच नींबू रस, तीन-चार पत्ते पुदीना और एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दें.
  • सभी को हल्के हाथों से मिक्स कर लें. इस मौके पर आप नमक चेक कर सकते हैं. अगर कम लग रहा हो तो स्वाद अनुसार नमक डाल सकते हैं.
  • गैस के फ्लेम को तेज ही रखें.
  • जब कड़ाही में फिर से उबाल आने लगे तब गैस के फ्लेम को धीमा कर दें और कड़ाही को ढक्कन से ढंक दें.
  • अब चावलों को धीमी आंच पर तब तक पकने देंगे, जब तक कि पानी को चावल पूरी तरह से सोख न लें.
aloo matar Pulao recipe in hindi

आपका आलू मटर पुलाव तैयार है. इसके ऊपर आप दो चम्मच देसी घी डालें और हरे धनिया से सजाएं. स्वजनों को गरमा गरम परोसें और स्वाद का आनंद लें. आप चाहें तो इसे खीरे और मेथी के रायते के साथ भी परोस सकते हैं. खीरे-मेथी के रायते के साथ आलू मटर पुलाव आपको और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा. तो चलिए आपको खीरा मेथी का रायता बनाने की विधि भी बता देते हैं.

Pulao recipe in hindi

खीरा-मेथी का रायता बनाने की विधि

  • एक चम्मच कसूरी मेथी को आधा कप से कम पानी में पांच मिनट के लिए भिगो दें.
  • फ्राई पैन में दो चम्मच तेल डालकर गरम कर लें. इसमें दो चुटकी हींग पाउडर डाल दें.
  • कसूरी मेथी को पानी से छानकर निकाल लें और इसे पैन में डाल दें.
  • मेथी और हींग को हल्की आंच पर भून लें. छौंका तैयार है.
  • छौंके को निकालकर, दो कप अच्छी तरह से फेंटे गए दही में डाल दें.
  • अब बारीक कटी हुई एक हरी मिर्च, एक चम्मच सफेद नमक, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच बारीक कटा हरा धनिया और डेढ़ चम्मच भूने जीरे का पाउडर डाल दें.
  • सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  • अब इसमें आधे खीरे को कद्दूकस करके डाल दें. सभी को अच्छी तरह से मिला लें.

आपका खीरा-मेथी का रायता तैयार है. इसे गरमा गरम पुलाव के साथ सर्व करें और स्वाद का आनंद लें.

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!