सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ जेल में मालिश कराने के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ जेल में मालिश कराने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया, जबकि वह पैर में ‘बहुत तेज’ दर्द होने के कारण फिजियोथेरेपी करवा रहे थे।

नवंबर 2022 में तिहाड़ जेल के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें जैन कथित तौर “मालिश” करवा रहे थे। जैन उस समय दिल्ली के कारागार विभाग के मंत्री थे।

सत्येंद्र जैन ने ‘जेल में मालिश’ के आरोप पर क्या कहा?

आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर आधिकारिय बयान जारी किया है। इसमें सत्येंद्र जैन ने बताया है कि जेल में मालिश कराने के आरोपों के साथ उस वीडियो को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था।

दिल्ली के पूर्व मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें एक महीने तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी थी और अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर सुविधाओं वाले कमरे में रहने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि वह न तो झुक सकते थे, न कुछ उठा सकते थे और न ही हिल-डुल सकते थे।

“उस दौरान, मेरे पैरों में बहुत दर्द हो रहा था। स्थिति को देखते हुए सारी व्यवस्था की गई थी। क्या कभी कोई पूरे कपड़े पहनकर मालिश करवाता है? फिजियोथेरेपिस्ट बस अपना काम कर रहा था, फिर भी झूठा दावा किया गया कि मेरी मालिश की जा रही है।”

सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत से जमानत मिलने के बाद शनिवार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें 18 महीने जेल में बिताने के बाद जमानत मिली। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें मार्च 2022 में गिरफ्तार किया था।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!