पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम, सीमा हैदर जैसे घुसपैठियों का क्या होगा?

Seema Haider News | पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले की शुरूआती जांच में पाकिस्तान का नाम सामने आया है। लिहाजा, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान पर पांच बड़ प्रतिबंध लगा दिए हैं। भारत सरकार ने न सिर्फ सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं, बल्कि वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में लौटने का अल्टीमेटम दे दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहा है कि वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिक तो लौट जाएंगे, लेकिन सीमा हैदर जैसे घुसपैठियों का क्या होगा? क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़ना पड़ेगा?

सीमा हैदर कौन है? (who is seema haider)

सीमा हैदर पाकिस्तानी नागरिक है। वह ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान नोएडा में रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा के संपर्क में आई। इस बीच दोनों में प्यार पनपा। इसके बाद सीमा हैदर अपने तीन बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते से बिना वीजा के भारतीय सीमा में दाखिल हो गई। फिलहाल, सीमा हैदर सचिन मीणा के साथ उसके गांव रबूपुरा में रह रही है। हाल ही में सीमा हैदर ने सचिन मीणा से एक बच्ची को जन्म भी दिया है।

क्या सीमा हैदर को भारत छोड़ना पड़ेगा? 

केंद्र सरकार के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोग सीमा हैदर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि क्या अब सीमा हैदर को भारत छोड़ना होगा?

सीमा हैदर को अप्रैल 2025 तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। उनकी नागरिकता का आवेदन अभी विचाराधीन है। चूंकि वह अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और वीजा पर नहीं है, इसलिए हालिया वीजा रद्द करने की नीति उस पर लागू नहीं होती। उनकी शादी और भारत में जन्मी बेटी के कारण उन्हें तत्काल पाकिस्तान वापस जाने की संभावना कम है। हालांकि, उनकी कानूनी स्थिति जटिल है और अदालत में मामला चल रहा है।

Seema Haider News | सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सीमा हैदर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। एक धड़ा सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेज देने की बात कह रहा है तो दूसरा धड़ा हाल ही में जन्मी बच्ची की बात कहकर उसे भारत में ही बने रहने देने की वकालत कर रहा है। लोग पूछ रहे हैं- is seema haider return to pakistan ?

सोशल मीडिया यूजर दुर्बलशाह (@durbalshah) ने लिखाः

अच्छा हुआ सीमा हैदर वीजा लेकर भारत नहीं आई थी, नहीं तो आज उसका भी वीजा कैंसल हो जाता और उसे भी पाकिस्तान वापस जाना पड़ता.

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर अमन राज (@AmanRaj92132735) ने लिखाः

ये मुखबिर है। सचिन मीणा से कहीं ज्यादा दिमाग इसके पास है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह जी इस सीमा हैदर की गहनता से जांच करें।

एस कुमार सोशलिस्ट (@ShioKumar4) नाम के यूजर ने लिखाः

देश कितना सुरक्षित है यह सीमा हैदर ने भारत का बॉर्डर और यूपी का बॉर्डर दोनों पार कर बता दिया था।

पीतांबर मीणा (@PeetamberC) ने ट्विटर पर लिखाः

सीमा हैदर का तो गंभीर मामला लगता है क्या किया जाएगा उसकी तो शादी हो चुकी है और एक नन्ही सी गुड़िया भी आ चुकी है उसको शायद माफ कर दिया जाएगा।

पहलगाम आतंकी हमले ने एक बार फिर भारत-पाक रिश्तों के उस नाजुक धागे को झकझोर दिया है, जिस पर दोनों देशों की राजनीति चलती रही है। लेकिन अब भारत अपनी धरती पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध मौजूदगी को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं दिखता।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!