veg biryani recipe in hindi | वेज बिरयानी बनाने का तरीका

अगर आप सादा चावल और दाल-चावल खाकर बोर हो चुके हैं तो हम आपके लिए लाए हैं एक स्पेशल रेसिपी. वेज बिरयानी रेसिपी (veg biryani recipe in hindi) की मदद से आप घर पर ही बड़ी आसानी से इसे बना सकते हैं. यह खाने में स्वादिष्ट भी होती है और सब्जियों की भरपूर मात्रा इसे हेल्दी भी बनाती है. वेज बिरयानी को शाकाहारी लोगों में खूब पसंद किया जाता है. इसे बासमती चावल और मौसमी सब्जियों और सुगंधित मसालों की मदद से बनाया जा सकता है.

तो चलिए देर किस बात की, हम आपको बताते हैं वेज बिरयानी रेसिपी (veg biryani recipe in hindi) . तो पहले जान लेते हैं कि वेज बिरयानी बनाने के लिए हमें क्या-क्या सामग्री चाहिए.

वेज बिरयानी बनाने की सामग्री

  • बासमती चावल – 2 कप
  • सब्जियां (उबली हुई) – 1 कप (गाजर, मटर, फूलगोभी, आलू, फ्रेंच बीन्स, प्याज, टमाटर)
  • प्याज – 2 मध्यम आकार के
  • ताजा धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून
  • ताजा पुदीना पत्ती – 2 टेबलस्पून
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • दही – 1 कप
  • तेल – 3 टेबलस्पून
  • देसी घी – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर – 1 चम्मच
  • जीरा – 1 चम्मच
  • शाही जीरा – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • गर्निश के लिए: काजू, किशमिश, हरा धनिया

वेज बिरयानी बनाने की विधि (veg biryani recipe in hindi)

  • सबसे पहले, चावल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद, पानी को छान दें और चावल अलग रखें.
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और शाही जीरा डालें. जब ये जीरा भुन जाए, तो उसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं.
  • अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें. अच्छी तरह से मिलाएं और मसालों को भूनें.
  • अब इसमें हल्की उबली हुए सब्जियां डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. ध्यान रहे कि सब्जियां बहुत हल्की उबली हुई हों, ताकि वह बहुत मुलायम न हों.
  • अब इसमें दही डालें और अच्छी तरह से मिलाएं.
  • अब इसमें भिगोए हुए चावल डालें और ध्यान से मिलाएं.
  • अब इसमें नमक डालें और चावल को अच्छी तरह से मिलाएं.
  • अब एक कवर से ढककर धीमी आंच पर पकाएं. इसे 20-25 मिनट तक पकने दें.
  • जब चावल पक जाएँ और बिरयानी तैयार हो जाए, तो उसे निकालें और हरी मिर्च, काजू, किशमिश और हरा धनिया से सजाएं.
  • वेज बिरयानी गर्मा-गर्म सर्व करें और इसे रायता और अचार के साथ परोसें.
https://www.youtube.com/watch?v=SZByh7nXp1U&t=13s

वेज बिरयानी अकेले ही एक मुख्य व्यंजन है जो खाने में स्वादिष्ट होता है. इसे आप दोपहर या शाम किसी भी वक्त खा सकते हैं. यह एक संपूर्ण भोजन है जिसमें पौष्टिकता और स्वाद एक साथ मिलते हैं. आप अपने परिवार और मित्रों के साथ इसका स्वाद ले सकते हैं.

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!