ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली का जिक्र, माजरा क्या है?

The Bharat Headlines | सोचिए, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) पर DGMO प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हों और अचानक बात विराट कोहली (Virat Kohli) पर आ जाए! एक पल को आप चौंक जाएंगे, और अगले ही पल कोहली के कद पर गर्व महसूस होगा।

दरअसल, विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक हर कोई उनके योगदान की तारीफ कर रहा है। अब इस लिस्ट में एक ऐसा नाम जुड़ गया है, जिसकी मौजूदगी आमतौर पर केवल रणनीतिक और सैन्य मामलों तक सीमित होती है—डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई।

DGMO ने Virat Kohli को लेकर क्या कहा?

DGMO राजीव घई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मीडिया को जानकारी दे रहे थे। वह पाकिस्तान के हवाई हमलों से निपटने के लिए बनाए गए लेयर्ड ग्रिड सिस्टम को समझा रहे थे। लेकिन बीच में उन्होंने विराट कोहली का जिक्र कर सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा—

आज क्रिकेट की बात होनी चाहिए, क्योंकि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है। कई भारतीयों की तरह वह मेरे भी फेवरेट क्रिकेटर हैं।

इसके बाद उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया:

“सत्तर के दशक में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की एशेज सीरीज चल रही थी। ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन और डेनिस लिली ने इंग्लिश बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी थी। तब ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने एक लाइन कही थी — ‘Ashes to Ashes and Dust to Dust, if Thommo don’t get ya, then Lillee surely must.’

DGMO ने इस किस्से के जरिए अपनी बात को जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह लिली और थॉमसन की जोड़ी इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए काल बन गई थी, उसी तरह भारतीय सेना की तीनों शाखाओं ने पाकिस्तान के संभावित हमलों से निपटने के लिए एक मजबूत लेयर्ड डिफेंस तैयार किया है। उन्होंने कहा—

“अगर पाकिस्तान हमारे सिस्टम्स को पार कर भी जाता, तब भी एयरफील्ड, लॉजिस्टिक्स या किसी भी टारगेट तक पहुंचने से पहले लेयर्ड ग्रिड सिस्टम में कोई न कोई बाधा उसे रोक ही लेती।”

DGMO का ये अंदाज़ न सिर्फ विराट कोहली को अनोखा ट्रिब्यूट था, बल्कि उन्होंने बड़े ही सहज तरीके से देश की सुरक्षा रणनीति को भी आम जनता तक सरलता से पहुंचा दिया। विराट कोहली के सम्मान में कही गई यह बात साबित करती है कि उनका प्रभाव सिर्फ खेल तक सीमित नहीं, बल्कि देश की हर भावना से जुड़ा हुआ है।

 

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!