योगी आदित्यनाथ का ये बयान सपा को बड़ा नागवार गुजरेगा!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि हर जिले का बड़ा माफिया एवं गुंडा सपा से जुड़ा था।

उन्होंने पिछली सपा सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि माफिया समानांतर सरकार चलाकर अराजकता और गुंडागर्दी का तांडव करते थे तो बबुआ (यहां उनका आशय शायद सपा प्रमुख अखिलेश यादव से था) घर से बाहर नहीं निकलता था।

उन्होंने कहा, ‘‘बबुआ 12 बजे सोकर उठता था। जनता पिसती थी।’’

आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में एक जनसभा में कहा कि हर जिले का बड़ा माफिया एवं गुंडा सपा से जुड़ा था, उसका पदाधिकारी या शागिर्द था।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की हद को पार करते हुए पर्व एवं त्योहारों में इन लोगों ने अराजकता फैलाई थी तथा होली, दीवाली, रक्षाबंधन-शिवरात्रि, रामनवमी-जन्माष्टमी पर पाबंदी लगा दी थी।

एक बयान के मुताबिक उन्होंने कहा कि इन्होंने थाना, पुलिस लाइन एवं जेलों में जन्माष्टमी के आयोजनों पर रोक लगा दी थी।

उन्होंने कहा कि हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन कुछ लोगों को पसंद नहीं थी, इसलिए सपा इस पर पाबंदी लगा देती थी, कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा देती थी।

आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा में अयोध्या में हुए दंगे की याद दिलायी।

उन्होंने कहा, ‘‘सपा सरकार में देवकाली मंदिर में मूर्ति चोरी हो गई थी। बतौर सांसद गोरखपुर से आकर मैंने आंदोलन किया था।’’

मिशन मिल्कीपुर में जुटे मुख्यमंत्री ने रामनगरी अयोध्या में एक हजार करोड़ से अधिक की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी चेक, चाबी, प्रमाण पत्र, सिलाई मशीन आदि प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने मिल्कीपुर में कराए जाने वाले विकास कार्यों को भी गिनाया।

उन्होंने कहा,‘‘ 2017 से पहले उत्तर प्रदेश भारत के विकास का अवरोधक माना जाता था। अराजकता चरम पर थी। विकास योजनाओं में भेदभाव एवं महापुरुषों का अपमान होता था। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने साढ़े सात वर्ष में विकास के कार्यों को तेज गति से बढ़ाया। आज फोरलेन, टू लेन सड़कें, गांव की बेहतर कनेक्टिविटी, गांव-मजरे में बिजली-पानी की व्यवस्था दिखती है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2.62 करोड़ परिवारों को शौचालय एवं 56 लाख गरीबों को आवास दिया गया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोग मुफ्त राशन पा रहे हैं, लेकिन 2017 के पहले सपा के गुंडे गरीबों का राशन हजम कर जाते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव पर अयोध्या के मंदिरों पर जब दीप जलते हैं तो सिर्फ सपा मुखिया और पाकिस्तान को परेशानी होती है क्योंकि इन्हें मालूम है कि अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप अयोध्या, प्रदेश एवं देश को रोशन करेगा और मानवता पर कैंसर बन चुके पाकिस्तान को भी नेस्तनाबूद करने का सामर्थ्य रखता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत का दुश्मन है, उसे तो परेशानी होती है, लेकिन हिंदू विरोधी मानसिकता के कारण समाजवादी पार्टी को भी दिक्कत होती है।

आदित्यनाथ ने अयोध्या के अब सुंदरतम नगरी बनने का दावा करते हुए कहा कि दीपोत्सव से सपा को परेशानी होगी ही, क्योंकि इन्हें तो विवादित ढांचा प्यारा था, जिसे रामभक्तों ने नेस्तनाबूद किया था।

उन्होंने कहा कि जिनके हाथ रामभक्तों के खून से सने हैं, वे जब अयोध्या की चर्चा करते हैं तो ताज्जुब होता है, लोग हंसते हैं कि ये अयोध्या के बारे में क्या चर्चा करेंगे।

उन्होंने सपा प्रमुख को निशाना बनाते हुए कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने और दंगाइयों के सामने घुटने टेकने वाला व्यक्ति संत परंपरा को माफिया कहता है, इनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

उन्होंने कहा कि ये लोग गरीबों की जमीन पर कब्जा कर अराजकता फैलाते हैं। राजनीतिक स्वार्थ के लिए देशद्रोही तत्वों को प्रश्रय देते हैं।

 

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!