अखिलेश यादव पर योगी आदित्यनाथ के 5 तीखे वार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “सत्ता विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं।”

योगी ने आरोप लगाया कि सपा सत्ता में वापस आने के लिए अराजकता फैलाने की साजिश कर रही है। अंबेडकरनगर में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान योगी ने अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “सरकार चलाने के लिए जज्बा, दिल और दिमाग चाहिए।”

 

अखिलेश यादव पर योगी आदित्यनाथ के 5 तीखे वार

  1. मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडे और माफिया समानांतर सरकार चलाते थे। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद हालात बदले। अब अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है।
  2. योगी ने कहा कि 2017 से पहले पुलिस अपराधियों से भागती थी, लेकिन अब माफिया पुलिस से भाग रहे हैं।
  3. सुल्तानपुर में हुई मुठभेड़ पर अखिलेश द्वारा सवाल उठाने पर योगी ने तंज कसा। उन्होंने पूछा, “अगर डकैत मारा जाता है तो सपा को बुरा क्यों लगता है?”
  4. योगी ने अयोध्या में निषाद जाति की बेटी के साथ हुए हादसे का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा नहीं चाहती कि आरोपियों पर कार्रवाई हो।
  5. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है। उन्होंने सपा, कांग्रेस, और बसपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!