प्यार, शादी और फिर तलाक… ये तीन शब्द क्रिकेटर युज़वेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की ज़िंदगी की सबसे बड़ी कहानी बन गए। दिसंबर 2020 में रॉयल अंदाज़ में शादी करने वाले ये कपल मार्च 2025 में कोर्टरूम से बाहर ‘अजनबी’ बनकर निकले।
लेकिन असली कहानी तो उस एक टी-शर्ट से शुरू हुई, जिस पर लिखा था – “Be your own sugar daddy.”
सोशल मीडिया ने इसे ‘तंज’, ‘धोखा’ और ‘ड्रामा’ सबकुछ कहा। मगर अब, महीनों की चुप्पी तोड़कर दोनों ने खुद बताया कि उस दिन कोर्ट में हुआ क्या था और उसके बाद उनकी ज़िंदगी पर क्या बीती।
‘शुगर डैडी’ टी-शर्ट – तलाक का सबसे चर्चित लम्हा
तलाक के दिन कोर्ट में युज़वेंद्र चहल एक टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे, जिस पर लिखा था – “Be your own sugar daddy”। चहल की इस टीशर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा। लोगों ने इसे धनश्री के खिलाफ तंज बताया, खासकर गुज़ारा भत्ता को लेकर।
दरअसल, युजवेंद्र चहल तलाक के दिन धनश्री को बिना कुछ कहे एक स्पष्ट संदेश देना चाहते थे। इसलिए चहल एक खास मैसेज वाली टी-शर्ट पहनकर कोर्ट पहुंचे। मैसेज साफ था – “खुद पर निर्भर रहो।”

पॉडकास्ट में चहल का बड़ा खुलासा
हालही में एक पॉडकास्ट में युजवेंद्र चहल ने तलाक के दिन be your own sugar daddy मैसेज वाली टीशर्ट पहनने का कारण बताया। चहल ने खुलासा करते हुए बताया कि वह धनश्री को एक मैसेज देना चाहते थे, जो उन्होंने कर दिया। चहल ने कहा कि उनकी एक्स वाइफ की तरफ से कुछ ऐसी चीजें हुईं, जिसने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर दिया।
चहल ने कहा –
“मैंने ड्रामा नहीं करना चाहा था, लेकिन हालात ने मजबूर किया। टी-शर्ट मेरा मैसेज था।”
चहल के खुलासे पर धनश्री का जवाब
धनश्री वर्मा ने पहली बार अपने तलाक पर खुलकर बात की। धनश्री ने एक पॉडकास्ट में कहा कि तलाक को सेलिब्रेट नहीं किया जाता, इसका असर दोनों परिवारों पर पड़ता है। धनश्री ने बताया कि तलाक वाला दिन उनके लिए काफी इमोशनल था। धनश्री ने चहल के टीशर्ट स्टंट पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि चहल ने मीडिया के सामने टीशर्ट ड्रामा किया।
धनश्री ने कहा –
“अगर उन्हें मैसेज देना ही था तो वॉट्सऐप कर सकते थे। टी-शर्ट ने मुझे बहुत चोट पहुंचाई। लेकिन उसी पल मैंने तय कर लिया कि अब हंसते हुए आगे बढ़ूंगी।”

कोर्ट के अंदर का सच – रो पड़ीं धनश्री
धनश्री ने इंटरव्यू में बताया –
“हर कोई जानता था कि कोर्ट में क्या होगा। लेकिन मैं फूट-फूटकर रो पड़ी। क्योंकि मुझे पता था कि मैंने पार्टनर के तौर पर पूरी कोशिश की थी। मैं हर छोटे-बड़े मोड़ पर साथ खड़ी रही।”
डिप्रेशन और एंग्ज़ायटी से गुज़रे चहल
चहल ने अपने पॉडकास्ट में कहा –
“तलाक पहले ही बड़ा झटका था, फिर सोशल मीडिया की अफवाहों ने मुझे तोड़ दिया। मैं 2-4 महीने डिप्रेशन में रहा, एंग्ज़ायटी अटैक आते थे। मुझे लगा जिंदगी का मतलब खत्म हो गया है।”
ट्रोलिंग से टूटा परिवार – मां का फोन छीनना पड़ा
धनश्री ने बताया –
“मेरी मां सोशल मीडिया पर खबरें पढ़कर टूट जाती थीं। कई बार मुझे उनका फोन छीनना पड़ता था। कभी मैं उन्हें संभालती थी, कभी वो मुझे। इस पूरे दौर ने हमें मैच्योर बना दिया।”
पॉडकास्ट से डर!
जब धनश्री से पूछा गया कि उन्हें किससे डर लगता है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा –
“भूत, अंधेरा, ऊंचाई… किसी से नहीं। सिर्फ एक चीज़ से डर लगता है – पॉडकास्ट।”
माना जा रहा है कि यह तंज सीधे चहल के पॉडकास्ट की तरफ था।
अब दोनों की नई राहें
- चहल – “अभी मैं खुद को ठीक करने पर ध्यान दे रहा हूं। हो सकता है 1-2 साल बाद नए रिश्ते के बारे में सोचूं।”
- धनश्री – “मेरा फोकस करियर पर है। लेकिन प्यार अगर किस्मत में लिखा होगा तो मैं तैयार हूं।”
धनश्री का नया सपना – फीमेल दिलजीत
धनश्री ने खुलासा किया कि उनकी पहली तेलुगु डांस-ड्रामा फिल्म अक्टूबर में रिलीज़ होगी।
उन्होंने कहा –
“मैं फीमेल दिलजीत बनना चाहती हूं – जो एक्टिंग करे, गाना गाए और डांस भी करे।”
चहल और धनश्री की यह कहानी सिर्फ एक रिश्ते की टूटन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया जजमेंट और मानसिक संघर्ष का आईना है। दोनों अब अपनी-अपनी दुनिया में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन ‘शुगर डैडी टी-शर्ट’ वाली तस्वीर लंबे वक्त तक फैंस की यादों में बनी रहेगी।
Q1. युज़वेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक कब हुआ?
मार्च 2025 में दोनों ने आधिकारिक रूप से तलाक लिया।
Q2. ‘शुगर डैडी’ टी-शर्ट विवाद क्या था?
तलाक वाले दिन चहल ऐसी टी-शर्ट पहनकर कोर्ट पहुंचे जिस पर लिखा था “Be your own sugar daddy”। इसे सोशल मीडिया पर धनश्री पर तंज माना गया।
Q3. तलाक के बाद चहल और धनश्री की ज़िंदगी में क्या बदलाव आया?
दोनों ने इंटरव्यू में बताया कि वे मानसिक संघर्ष से गुज़रे लेकिन अब आगे बढ़ चुके हैं। चहल खुद को हील कर रहे हैं जबकि धनश्री एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं।
Q4. क्या चहल और धनश्री ने दोबारा प्यार पर कुछ कहा?
चहल ने कहा कि अभी वे नए रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं धनश्री ने कहा कि वे ओपन हैं और किस्मत पर भरोसा करती हैं।