क्रिकेट की पिच पर अपनी फिरकी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर करने वाले युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका गेंदबाज़ी का जादू नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर दिया गया बयान है। मशहूर पॉडकास्टर राज शमानी के शो में चहल ने पहली बार खुलकर अपनी तलाक की कहानी और उस वक्त पहनी गई “Be Your Own Sugar Daddy” वाली टी-शर्ट के पीछे का राज बताया।
तलाक के दिन Be Your Own Sugar Daddy टी-शर्ट क्यों?
राज शमानी ने चहल से पूछा कि तलाक के दिन आपने वह टी-शर्ट क्यों पहनी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस पर चहल ने जवाब दिया—
“मैं कोई हंगामा नहीं करना चाहता था। मैं बस उसे (धनश्री) को एक मैसेज देना चाहता था और मैंने वो दे दिया। पहले ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन जब सामने से कुछ ऐसा हुआ तो मैंने सोचा कि अब सब भाड़ में जाए। मैंने किसी को गाली नहीं दी, कुछ गलत नहीं बोला। बस जो कहना था, टी-शर्ट से कह दिया।”
यह भी पढ़ेंः तलाक पर पहली बार खुलकर बोली धनश्री, चहल की ‘शुगर डैडी’ टीशर्ट पर भी दिया जवाब
क्या यह एलिमनी नेगोसिएशन से जुड़ा था?
जब चहल से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि तलाक का प्रोसेस आईपीएल शुरू होने से पहले ही चल रहा था। वे चाहते थे कि लीग शुरू होने से पहले सब कुछ खत्म हो जाए।
चहल बोले—
“कोर्ट में जब फाइनल हुआ, उस वक्त मेरी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। लेकिन एक टीम ने मुझे अच्छे बजट में खरीदा। मैं उनकी प्लानिंग में था। ऐसे वक्त पर पीछे हटना ठीक नहीं होता। मुझे अपनी लय में आने में तीन-चार मैच लगे।”
मैदान पर मुश्किल घड़ियां
चहल ने बताया कि उस दौर में क्रिकेट पर ध्यान लगाना आसान नहीं था। उन्होंने कहा—
“एक मैच में मैंने 4 ओवरों में 62 रन दे दिए। उस वक्त लगा कि शायद अब मुझमें कुछ बचा ही नहीं। लगा कि अगर एक और मैच खराब निकला तो बेंच पर बैठना पड़ेगा।”
लेकिन फिर केकेआर के खिलाफ मैच में उन्होंने सोच लिया—
“सब भाड़ में जाए। आज मौका है। आज नहीं तो कभी नहीं। मैंने खुद पर भरोसा किया और वही मेरे लिए और मेरी टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।”
यह भी पढ़ेंः be your own sugar daddy – आखिर इसका मतलब क्या है?
चहल की हिम्मत से सीख
चहल की यह पूरी बातचीत सिर्फ उनके निजी जीवन के संघर्ष को ही नहीं दिखाती, बल्कि यह भी बताती है कि कठिन हालात में खुद पर भरोसा रखना कितना जरूरी है। तलाक और मानसिक दबाव के बावजूद उन्होंने मैदान पर वापसी की और टीम के लिए अहम योगदान दिया।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.