Zomata को मिल गया चीफ ऑफ स्टाफ, CEO दीपिंदर गोयल ने क्या बताया?

फूड डिलीवरी कंपनी Zomato को अपना ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ मिल गया है। चीफ ऑफ स्टाफ की नियुक्ति को लेकर कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) दीपिंदर गोयल ने जानकारी दी है। गोयल ने बताया कि कंपनी को ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ पद के लिए 18,000 से अधिक आवेदन मिले, जिनमें से 30 उम्मीदवारों को विभिन्न पदों की पेशकश की गई है। उन्होंने साथ ही स्पष्ट किया कि ‘‘ हमारे साथ काम करने के लिए किसी ने कोई पैसा नहीं दिया।’’

कंपनी नवंबर में ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के पद के लिए असामान्य मापदंड रखने के लिए बाद विवादों में आ गई थी। सीईओ ने इस पद पर नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों से पहले वर्ष 20 लाख रुपये का भुगतान करने को कहा था, जिसे गैर-लाभकारी ‘फीडिंग इंडिया’ को दान देने की बात कही गई थी। साथ ही कंपनी ने उम्मीदवार की पसंद के किसी संगठन को 50 लाख रुपये दान देने की भी पेशकश की थी।

गोयल ने दावा किया था कि यह भूमिका-

‘‘ किसी शीर्ष प्रबंधन स्कूल से प्राप्त 2-वर्षीय डिग्री की तुलना में 10 गुना अधिक सीखने का अवसर प्रदान करेगी और इसमें मेरे तथा उपभोक्ता प्रौद्योगिकी के कुछ सबसे बुद्धिमान लोगों के साथ काम करना का अवसर भी मिलेगा।’’

हालांकि उन्होंने बुधवार को बताया कि चयनित 30 लोगों में से 18 पहले ही जोमैटो (और ब्लिंकिट जैसी अन्य समूह कंपनियों) में ‘‘उच्च प्रभावी भूमिकाओं’’ पर शामिल हो चुके हैं और उनके द्वारा लाए गए मूल्य के लिए ‘‘उन्हें अच्छा पारिश्रमिक दिया जा रहा है।’’

गोयल ने कहा कि 18 लोगों में से चार सीधे उनके साथ काम करते हैं और उनमें से दो ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ की भूमिका में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है। 18,000 से अधिक आवेदनों के साथ, हम अब भी इस अद्भुत प्रतिभावान लोगों को सावधानीपूर्वक छांट रहे हैं। यह सिर्फ एक बार की भर्ती नहीं है, यह उन लोगों में एक दीर्घकालिक निवेश है जो हमारे साथ भविष्य का निर्माण करेंगे। हम धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से सही लोगों तक पहुंचते रहेंगे।’’

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!