Christmas Special Cake Recipe: बिना ओवन बनाएं क्रिसमस केक, जानें रेसिपी

Christmas Special Cake Recipe: क्रिसमस के मौके पर स्वादिष्ट केक खाना तो बनता ही है. कई लोग बिना अंडे के इस्तेमाल किए केक को खाना पसंद करते हैं. तो इस बार हम आपको बताने जा रहे हैं क्रिसमस केक की स्पेशल रेसिपी. इस रेसिपी की मदद से आप घर पर ही बिना ओवन और अंडे की मदद लिए बड़ी आसानी से केक तैयार कर पाएंगे.

क्रिसमस केस बनाने की सामग्री

  • काजू – चौथाई कप
  • बादाम – चौथाई कप
  • पिस्ता- चौथाई कप
  • किशमिश – चौथाई कप
  • कैंडी फ्रूट – चौथाई कप
  • सूखी ब्लू बेरी – 20 ग्राम
  • क्रैनबेरी- 10 ग्राम
  • संतरे का रस
  • मैदा – एक कप
  • कोको पाउडर – 3 बड़े चम्मच
  • लौंग पाउडर – चौथाई चम्मच
  • दालचीनी पाउडर- आधा चम्मच
  • जायफल पाउडर – चौथाई चम्मच
  • अदरक पाउडर – दो चम्मच
  • पिसी हुई चीनी- तीन कप
  • बटर – चार बड़े चम्मच
  • वनीला एक्सट्रेक्सट – एक चम्मच
  • बेकिंग पाउडर – डेढ़ चम्मच
  • चॉकलेट चिप्स – आधा कप
  • दूध – एक कप

क्रिसमस केक बनाने की रेसिपी (Christmas Special Cake Recipe)

  • सूखे मेवों को क्रश करके एक बाउल में डालकर मिक्स कर लें. अब इन्हें संतरे के जूस में लगभग एक घंटे के लिए भिगो दें.
  • जब तक सूखे मेवे भीग रहे हैं, तब तक केक का बैटर तैयार कर लेते हैं.
  • केक बैटर तैयार करने के लिए एक कप मैदा लें. इसमें तीन बड़े चम्मच कोको पाउडर मिक्स कर दें. चौथाई चम्मच लौंग पाउडर, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, चौथाई चम्मच जायफल पाउडर, दो चम्मच अदरक पाउडर, तीन कप पिसी हुई चीनी मिलाकर सभी को मैदा-कोको पाउडर के साथ मिक्स कर लें. सभी को मिलाकर छन्नी से छान लें.
  • इस मिश्रण में अब तीन से चार कप चीनी (स्वादानुसार) मिला लें. ऊपर से चार बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन डालें. एक चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट, डेढ़ चम्मच बेकिंग पाउडर और आधा कप चॉकलेट चिप्स डाल लें. अब इन सभी को अच्छी तरह से मिला लें.
  • मिलाने के बाद इसमें एक कप दूध डाल लें और पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें. अब इसमें भिगोए गए सूखे मेवे, संतरे के जूस के साथ ही डाल लें. फिर से एक बार पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें. ध्यान रहे कि मिश्रण में गुठलियां न रहें. इसलिए अच्छी तरह से मिलाने की जरूरत है.
  • आपका केक बैटर तैयार है. अब इसे बेक करेंगे. इसके लिए आप अपनी मनपसंद आकार का केक बेकिंग टिन ले सकते हैं. आप चाहें तो विशेष तौर पर क्रिसमस के लिए आने वाले मोल्ड भी ले सकते हैं. बेकिंग टिन में बटर पेपर बिछा दें और उसमें बैटर डाल दें.
  • बिना ओवन के केक तैयार करना है. इसके लिए आप एक बड़ी कड़ाही लें और उसे गैस पर गरम कर लें. कड़ाही में कम से कम एक किलो नमक डाल दें. इस नमक को आप बाद में भी किसी चीज को बेक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
Eggless Christmas Special Cake Recipe
  • जब नमक गरम हो जाए तो उसमें एक लोहे की रिंग या बड़ी कटोरी रख दें और उसके ऊपर केक बैटर से भरी हुई बेकिंग टिन रख दें. अब कड़ाही को एक बड़ी प्लेट या परात से ढंक दें.
  • गैस के फ्लेम को शुरू के तीन-चार मिनट हाई रखें और उसके बाद गैस का फ्लेम लो कर दें. केक को बेक होने में कम से कम 40-45 मिनट का वक्त लगेगा.
  • उसके बाद भी आप चाकू की मदद से चेक कर सकते हैं कि आपका केक तैयार है या नहीं.  आप चाकू को सीधा करके केक में तली तक डालें और निकाल लें. अगर चाकू पर बैटर नहीं लगा है, इसका मतलब केक अच्छी तरह से बेक हो चुका है.
  • अगर केक के बेक होने में कोई कसर रह गई है तो आप 5-10 मिनट और बेक कर सकते हैं. आप देखेंगे कि केक में क्रैक पड़े हुए हैं, ऐसा अंदर से भाप निकलने की वजह से होता है. लेकिन आप निश्चिंत रहें आपका केक खाने में बेहद स्वादिष्ट होगा.
Eggless Christmas Special Cake Recipe

कड़ाही और नमक दोनों ही गरम होंगे. इसलिए केक टिन को बड़ी ही सावधानी से हटाएं. केक टिन को 10-15 मिनट तक ठंडा होने दें या फिर आप इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं. इसके बाद केक को तेज चाकू की मदद से स्लाइस में काट लें. लीजिए तैयार है आपका बिना अंडे और ओवन के तैयार किया गया स्पेशल क्रिसमस केक. तो अभी ट्राई कीजिए ये रेसिपी और अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ टेस्ट लीजिए.

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!