paneer paratha recipe in hindi: पनीर पराठा बनाने की आसान विधि

paneer paratha recipe in hindi: मौसम कोई भी हो, लेकिन सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम परांठों का कोई मुकाबला नहीं. परांठों में भी पनीर पराठा बहुत पसंद किया जाता है. पनीर पराठा, एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे और वयस्क दोनों पसंद करते हैं. इस लेख में हम आपको पनीर पराठा बनाने की रेसिपी विस्तार से बताएंगे.

पनीर पराठा बनाने के लिए हमें पनीर का मसाला और आटा गूंथकर तैयार करना होगा. तो चलिए पहले पनीर पराठा बनाने की सामग्री के बारे में जान लेते हैं. उसके बाद आपको विस्तार से रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से आप घर पर स्वादिष्ट पनीर पराठे बना पाएंगे.

पनीर पराठा बनाने की सामग्री

  • 2 कप गेंहू का आटा
  • देसी घी या मक्खन
  • 100-150 ग्राम पनीर
  • एक प्याज – बारीक कटा हुआ
  • एक हरी मिर्च – बारीक कटी हुई
  • अदरक- आधा इंच- बारीक कटी हुई
  • धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
  • जीरा- एक छोटा चम्मच
  • अनारदाना – एक छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – एक छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – दो चुटकी
  • नमक – स्वादानुसार

पनीर पराठा बनाने की विधि ( paneer paratha recipe in hindi)

  • सबसे पहले, आटे में नमक, हल्दी पाउडर, अजवाइन और तेल मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को गूंथ लें.
  • आटा गूंथने के बाद इसे 10 मिनट के लिए रख दें. इससे आपके पराठे अच्छे बनेंगे.
  • पनीर को कद्दूकस कर लें. इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालें.
  • डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा, अनारदाना, लाल मिर्च पाउडर, दो चुटकी गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें.
  • अब पनीर और मसालों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. पनीर को थोड़ा मसल दें, जिससे पराठे फटेंगे नहीं.
  • गूंथे हुए आटे को एक बार और मसल लें. अब आटे के पेड़े बना लें.
  • आटे के पेड़े को हाथों की मदद से थोड़ा फैला लें. इसमें तैयार किया गया पनीर मसाला भर लें.
  • पनीर मसाला भरने के बाद हल्के हाथों से आटे को किनारों से बंद कर गोले बना लें.
  • अब सूखा आटा डालकर हल्के हाथों से तैयार पेड़ों को बेल लें. ताकि स्टफिंग बाहर न निकले.
  • तवा गरम कर लें. अब बेले हुए पराठे को गरम तवे पर डालें.
  • जब पराठा एक तरफ से सिक जाए तो पराठे को पलट दें.
  • सिके हुए पराठे पर देसी घी या मक्खन डालें. दोनों तरफ से पराठे को अच्छी तरह से सेक लें.
  • पराठे को मीडियम फ्लेम पर सेकना है, जिससे पराठा अंदर-बाहर दोनों तरफ से बराबर पक जाए.

आपका पनीर पराठा तैयार है. इसे आप दही, अचार या ताजा मक्खन के साथ खा सकते हैं. ध्यान रहे कि पराठों को गरमा-गरम ही परोसें, तभी खाने में अच्छा स्वाद आएगा.

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!