Site icon

सीएम योगी ने कसे बिजली विभाग के पेच, कहा – बिल में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

1 20250726 150224 0000

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को अब बिलिंग से जुड़ी गड़बड़ियों से राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि ओवरबिलिंग या फॉल्स बिलिंग जैसी लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने ऊर्जा विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा-

हर उपभोक्ता को हर महीने समय पर और त्रुटिरहित बिजली बिल प्राप्त हो, यह सुनिश्चित करना ही विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ट्रिपिंग, अनावश्यक बिजली कटौती और ओवरबिलिंग से जुड़ी सभी शिकायतों को पूरी गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा- 

“फॉल्स या ओवरबिलिंग जैसी शिकायतें जन विश्वास को तोड़ती हैं और विभाग की साख को नुकसान पहुंचाती हैं। यह किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए।”

योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि राज्य सरकार बिजली आपूर्ति को लेकर पूरी तरह गंभीर और सक्रिय है। उन्होंने कहा- 

“उत्तर प्रदेश सरकार सभी नागरिकों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं औद्योगिक इकाइयों सहित समस्त उपभोक्ताओं को बिना किसी भेदभाव के निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”

सीएम योगी ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया

“विगत जून माह में रिकॉर्ड 31,486 मेगावाट बिजली की मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जो प्रदेश की सुदृढ़ ऊर्जा क्षमता का प्रमाण है।”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बिलिंग एफिशिएंसी को हर हाल में बेहतर किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को परेशान न होना पड़े।

मुख्य बातें:

Exit mobile version