Business Idea: गांव में शुरू करें ये सस्ता बिजनेस, हर महीने कमाएं ₹2 लाख तक

Business Idea | क्या आप गांव में रहते हैं और एक ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं जिससे कम लागत में अच्छी कमाई हो सके? तो यह लेख आपके लिए है। आज हम बात करेंगे पशु आहार बिजनेस (cattle feed business in hindi) की, जिसकी गांवों में जबरदस्त मांग है।

पशु आहार बिजनेस कैसे करें?

हम जिस उद्योग के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह है पशु आहार बनाने का बिजनेस। गांव-देहात में लोग पशुपालन करते हैं, लिहाजा वहां पशु आहार की डिमांड पूरे साल बनी रहती है। पशु आहार बनाने के लिए जो कच्चा माल चाहिए होता है, वह गांवों में आसानी से मिल जाता है।
शुरूआत में महज 50 हजार रुपये की छोटी मशीन खरीदकर आप पशु आहार बनाने के बिजनेस की शुरूआत कर सकते हैं।

पशु आहार बिजनेस में कितना खर्च आएगा?

अगर शुरूआती स्तर की बात करें तो आप महज 50-70 हजार रूपये की लागत से पशु आहार का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें 50 हजार रूपये की मशीन, 15 हजार रूपये का कच्चा माल और 5 हजार रूपये का पैकेजिंग मटैरियल शामिल है।

पशु आहार बिजनेस से कितनी कमाई होगी?

अगर 50 हजार रूपये की कीमत वाली छोटी मशीन की बात करें तो इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी एक क्विंटल 20 किलो प्रति घंटा है। अगर आप आठ से दस घंटे मशीन चलाकर 8 से 10 क्विंटल का प्रोडक्शन ले सकते हैं।

इसका मतलब है कि प्रति दिन आप कम से कम 1 टन (1000 किलो) का प्रोडक्शन कर सकते हैं। अगर इससे 50 किलो के पैकेट तैयार करें तो प्रतिदिन 20 पैकेट तैयार होंगे। अगर आपने महीने में 25 दिन भी काम किया तो आप 500 पैकेट तैयार कर लेंगे।
मार्केट में मौजूद पशुआहारों की बात करें तो 50 किलो का पैकेट 1300 से 1400 रूपये के बीच में है। अब अगर प्रतिष्ठित ब्रांड्स से मुकाबला करना है तो हमें अपने प्रोडक्ट की कीमत कम रखनी होगी। अगर हम 50 किलो का पैकेट 1200 रूपये में बेचें तो हम मार्केट में जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं।

पशु आहार बिज़नेस: लागत और कमाई का पूरा गणित (50 किलो प्रति पैकेट की दर से)

विवरण आंकड़ा (मासिक)
कुल बिक्री ₹6,00,000
कच्चा माल खर्च ₹3,50,000 ✅ (सस्ता स्रोत)
बिजली खर्च ₹5,000
पैकेजिंग – मार्केटिंग खर्च ₹25,000
लेबर खर्च ₹10,000
कुल मासिक खर्च ₹3,90,000
शुद्ध मुनाफा ₹2,10,000 ✅

पशु आहार बनाने के लिए क्या कच्चा माल चाहिए?

अगर पशु आहार बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की बात करें, तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस पशु के लिए आहार बनाना चाहते हैं?
अगर दुधारू पशुओं के लिए पशु आहार की बात करें तो मक्का, गेंहू, चोकर, चावल की भूसी, हरा चार आदि मिक्स करके अच्छा पशु आहार बनाया जा सकता है। इसके अलावा आप अपनी पसंद और पशु की जरूरत के अनुसार अलग-अलग अनाजों, मिनरल्स और मिक्स करके भी पौष्टिक पशु आहार बना सकते हैं।

अगर आप अपना मुनाफा बढ़ाना चाहते हैं तो आपको लागत कम करनी होगी। आप अपने गांव या आसपास के गांवों से सीजन के समय टूटा हुआ गेंहूं, मक्का, ज्वार, बाजरा, चावल, मूंगफली खरीद सकते हैं। सीजन पर और टूटा हुआ दाना खरीदने से यह आपको सस्ता पड़ेगा और आपकी लागत भी कम आएगी।

मशीन से पशु आहार कैसे बनाएं?

शुरूआत में आप पशु आहार बनाने की छोटी मशीन लगा सकते हैं, जो बाजार में 50 हजार रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इस मशीन को आप घरेलू बिजली कनेक्शन पर भी चला सकते हैं। मशीन में जब आप कच्चा माल डालकर चलाएंगे, तो मशीन पैलेट्स के आकार में पशुआहार बनाकर दे देगी।
पैलेट्स के आकार और प्रकार में आप अपनी सुविधा के अनुसार बदलाव कर सकते हैं।

पशु आहार बनाकर कहां और कैसे बेचें?

पशु आहार बनाने के बाद उसे बेचना सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसके लिए किसी अच्छे ग्राफिक डिजाइनर से अपने प्रोडक्ट के लिए बढ़िया ब्रांडिंग तैयार कराएं। उसे चाहें तो प्लास्टिक बैग्स पर प्रिंट करा लें या स्टीकर तैयार करा लें, जिन्हें आप प्लेन प्लास्टिक बैग्स पर चिपका सकते हैं।
पांच किलो, दस किलो, बीस किलो और पचास किलो की अलग-अलग पैकिंग तैयार कराएं।
अपने गांव या आस पास के गांवों में पशु पालन करने वाले लोगों से संपर्क करें। आस पास के गांवों या कस्बों में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में अपने प्रोडक्ट का प्रचार करें। जो लोग दूध डेयरी का काम करते हैं, उन्हें अपने प्रोडक्ट के सैंपल दें। अगर आपके प्रोडक्ट में दम और ब्रांडिंग अपीलिंग होगी तो कस्टमर आप पर भरोसा जरूर करेंगे।

पशु आहार पशुओं के लिए क्यों फायदेमंद?

पशुओं के लिए पशु आहार काफी लाभदायक साबित होता है। इससे न सिर्फ दुधारू पशुओं का दूध बढ़ता है, बल्कि पशु स्वस्थ और सेहतमंद भी रहता है। पशु आहार से पशुओं को सभी आवश्यक विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति हो जाती है।

Author


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

दीपिका पादुकोण का शाहरुख खान के लिए इमोशनल पोस्ट पहलगाम पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं, कैसे होगा ठीक? वैभव सूर्यवंशी के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़!